• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • स्मार्टवॉच से कर पाएंगे कॉल और 7 दिन चलेगी बैटरी, मात्र 1799 रुपये में boAt Wave Electra लॉन्च

स्मार्टवॉच से कर पाएंगे कॉल और 7 दिन चलेगी बैटरी, मात्र 1799 रुपये में boAt Wave Electra लॉन्च

फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो BoAt Wave Electra में 1.81 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD रेजॉल्यूशन और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

स्मार्टवॉच से कर पाएंगे कॉल और 7 दिन चलेगी बैटरी, मात्र 1799 रुपये में boAt Wave Electra लॉन्च

Photo Credit: boAt

ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो BoAt wave Electra की कीमत 1,799 रुपये है।
  • BoAt Wave Electra में 1.81 इंच की डिस्प्ले दी गई है।
  • boAt ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच BoAt wave Electra लॉन्च की है।
विज्ञापन
boAt ने भारत में एक नई स्मार्टवॉच लॉन्च की है। यह ब्रांड की Wave सीरीज के तहत पेश की गई है, जिसका नाम boAt Wave Electra है। यहां हम आपको boAt Wave Electra के बारे में बता रहे हैं। इस किफायती बजट स्मार्टवॉच का बाजार में मुकाबला Noise Colorfit Loop, Amazfit Pop 2 और अन्य स्मार्टवॉच से हो सकता है। 
 

BoAt wave Electra की कीमत


कीमत की बात की जाए तो BoAt wave Electra की कीमत 1,799 रुपये है जो कि स्पेशल लॉन्च प्राइस है। उपलब्धता की बात करें तो यह 24 दिसंबर से अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। कलर ऑप्शन की बात की जाए तो इस वॉच को को ब्लैक, ब्लू और पिंक कलर्स में पेश किया गया है।
 

BoAt Wave Electra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो BoAt Wave Electra में 1.81 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका HD रेजॉल्यूशन और 550 निट्स पीक ब्राइटनेस है। स्क्वायर डायल वाली यह वॉच IP68 सर्टिफाइड है जो कि डस्ट, स्वेट और स्प्लैश रेसिस्टेंट है। इस वॉच में एक प्रीमियम एल्यूमीनियम मिक्स मैटल डिजाइन है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो BoAt Wave Electra में हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकर दिया गया है। इसमें ड्यूल एक्टिविटी ट्रैकर, SpO2 सेंसर और स्लीप ट्रैकर भी दिया गया है। यह वियरेबल डिवाइस 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करता है।

इस वॉच में हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन, स्पीकर और ब्लूटूथ है। यूजर्स डिवाइस पर 50 कॉन्टैक्ट्स तक सेव कर सकते हैं। इसमें आसान एक्सेस के लिए डायल पैड भी है। यह वॉच गूगल एसिस्टेंट और सिरी को सपोर्ट करती है। इसमें व्हैक-ए-मोल और 2048 बिल्ट-इन गेम्स भी शामिल हैं। अन्य फीचर्स में म्यूजिक और कैमरा कंट्रोल, मौसम संबंधी अपडेट, फाइंड माई फोन मिलता है। बैटरी बैकअप की बात की जाए तो BoAt Wave Electra को सिंगल चार्ज में 7 दिनों तक चलाया जा सकता है। वहीं ब्लूटूथ के साथ 2 दिन तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »