• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • boAt ने फैशनेबल लुक वाले Nirvana Ivy ईयरबड्स और Eutopia हेडफोन भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

boAt ने फैशनेबल लुक वाले Nirvana Ivy ईयरबड्स और Eutopia हेडफोन भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी ने नए ऑडियो वियरेबल को स्पेशल Flaming Hearts कलेक्शन के तहत पेश किया है।

boAt ने फैशनेबल लुक वाले Nirvana Ivy ईयरबड्स और Eutopia  हेडफोन भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

boAt के ये दोनों ही डिवाइसेज बेहद खास डिजाइन में आते हैं।

ख़ास बातें
  • ये दोनों ही डिवाइसेज बेहद खास डिजाइन में आते हैं।
  • कंपनी ने इन्हें स्पेशल Flaming Hearts कलेक्शन के तहत पेश किया है।
  • ईयरबड्स 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं।
विज्ञापन
boAt की ओर से दो नए ऑडियो वियरेबल भारत में लॉन्च किए गए हैं। ये दोनों ही डिवाइसेज बेहद खास डिजाइन में आते हैं। कंपनी ने नए Nirvana Ivy ईयरबड्स और Eutopia Dhruv Kapoor एडिशन हेडफोन्स लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन्हें स्पेशल Flaming Hearts कलेक्शन के तहत पेश किया है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है कि ब्रांड ने डिजानर ध्रुव कपूर के साथ भागीदारी में इनको लॉन्च किया है। इन पर फ्लेमिंग हार्ट शेप डिजाइन नजर आता है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में। 
 

boAt Nirvana Ivy earbuds price, specifications

boAt Nirvana Ivy ईयरबड्स को कंपनी ने लिमिटिड एडिशन में लॉन्च किया है। इनमें 360 डिग्री स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट दिया गया है जिससे ये बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस दे सकते हैं। ईयरबड्स में खास फीचर Head Tracking भी मौजूद है। मूवमेंट के अनुसार ही ये ऑडियो को एडजस्ट भी कर सकते हैं। ये ईयरबड्स 50dB हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इससे म्यूजिक सुनने के दौरान यूजर को शोर से कोई व्यवधान पैदा नहीं होता है। 

boAt Nirvana Ivy ईयरबड्स को कंपनी ने भारत में 4,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इनके लिए प्री-बुकिंग 15 फरवरी से शुरू होगी। boAt Nirvana Ivy ईयरबड्स की सेल 18 फरवरी से शुरू होगी। 
 

boAt Nirvana Eutopia Dhruv Kapoor edition headphones price, specifications

boAt Nirvana Eutopia Dhruv Kapoor एडिशन हेडफोन्स को कंपनी ने लिमिटिड एडिशन में पेश किया है। इनमें 360 डिग्री स्पेशिअल ऑडियो सपोर्ट दिया गया है जिससे ये बेहतरीन मल्टी-डाइमेंशनल ऑडियो एक्सपीरियंस दे सकते हैं। हेडफोन्स का खास फीचर Head Tracking भी है जिससे मूवमेंट के अनुसार ही ये ऑडियो को एडजस्ट भी कर सकते हैं। इनमें डुअल माइक्रोफोन सेटअप दिया गया है जो कि ENx Technology से लैस है। यह कॉल क्लियरिटी को सुनिश्चित करता है। 

boAt Nirvana Eutopia Dhruv Kapoor Edition हेडफोन्स को कंपनी ने भारत में 7,999 रुपये की कीमत में पेश किया है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकेगा। इनके लिए प्री-बुकिंग 15 फरवरी से शुरू होगी। हेडफोन्स की सेल 18 फरवरी से शुरू होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »