• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • 120 घंटे बैटरी लाइफ वाले boAt Nirvana Ion ANC ईयरफोन्स भारत में Rs 2,499 में लॉन्च, जानें फीचर्स

120 घंटे बैटरी लाइफ वाले boAt Nirvana Ion ANC ईयरफोन्स भारत में Rs 2,499 में लॉन्च, जानें फीचर्स

boAt Nirvana Ion ANC की भारत में कीमत 2499 रुपये है।

120 घंटे बैटरी लाइफ वाले boAt Nirvana Ion ANC ईयरफोन्स भारत में Rs 2,499 में लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Boat lifestyle

boAt Nirvana Ion ANC की भारत में कीमत 2499 रुपये है।

ख़ास बातें
  • प्रत्येक ईयरबड के लिए 24 घंटे बैटरी लाइफ की बात कही गई है।
  • कंपनी ने इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है।
  • ईयरफोन्स को Quartz White और Crystal Black कलर्स में खरीदा जा सकता है।
विज्ञापन
boAt ने भारत में अपने नए ऑडियो वियरेबल को लॉन्च किया है। ये कंपनी की ओर से लॉन्च किए गए ट्रू वायरलेस ईयरफोन्स हैं। boAt Nirvana Ion ANC नाम से इन्हें लॉन्च किया गया है। देखने में आकर्षक, और डिजाइन में कॉम्पेक्ट ये ईयरफोन्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं। इन्हें इस तरह से डिजाइन किया गया है कि ये वर्कआउट करते समय भी आसानी से नहीं गिरते हैं, और साथ ही पसीने और पानी के छींटों में जल्दी से खराब नहीं होते हैं। साथ ही इनमें इन-इयर डिटेक्शन फीचर भी है, यानी कि कानों से निकाले या डाले जाने पर ये म्यूजिक को बंद या चालू कर सकते हैं। कंपनी ने इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन दिया है। 
 

boAt Nirvana Ion ANC price in india

boAt Nirvana Ion ANC की भारत में कीमत 2499 रुपये है। इन ईयरफोन्स को Quartz White और Crystal Black कलर्स में खरीदा जा सकता है। ये कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं। इसके अलावा ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से भी इन्हें खरीदा जा सकता है। 
 

boAt Nirvana Ion ANC specifications

boAt Nirvana Ion ANC के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Nirvana Ion ANC में 10mm के ड्राइवर मिलते हैं। कंपनी ने इनमें सिग्नेचर साउंड टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की है। साथ में EQ मोड दिया है जिसे क्रिस्टल बायोनिक साउंड कहा है। ये 32dB तक एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन सपोर्ट करते हैं। इनमें 4 माइक हैं, जिसके साथ ENx तकनीक की बदौलत ये क्लियर कॉल क्वालिटी डिलीवर कर सकते हैं। 

boAt Nirvana Ion ANC में 60ms लो लेटेंसी मोड है। इन्हें 2 डिवाइसेज के साथ एकसाथ एक ही समय में कनेक्ट किया जा सकता है। कंपनी की ओर कहा गया है कि ये 120 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकते हैं। जबकि प्रत्येक ईयरबड के लिए 24 घंटे बैटरी लाइफ की बात कही गई है। साथ ही इनमें इन-इयर डिटेक्शन फीचर भी है। ईयरफोन्स IPX4 रेटिंग के साथ आते हैं जिससे ये पानी गिरने आदि से जल्दी खराब नहीं होते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  8. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  9. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  10. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  2. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  5. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  8. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  9. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  10. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »