कॉलिंग सपोर्ट के साथ Boat Lunar Pro LTE स्मार्टवॉच लॉन्च, 5 दिनों तक चलेगी बैटरी

Boat Lunar Pro LTE में 1.39 इंच की बड़ी ऑल्वेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि कस्टमाइजेबल वॉच फेस का सपोर्ट करती है।

कॉलिंग सपोर्ट के साथ Boat Lunar Pro LTE स्मार्टवॉच लॉन्च, 5 दिनों तक चलेगी बैटरी

Photo Credit: Boat

Boat Lunar Pro LTE में 1.39 इंच की बड़ी ऑल्वेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Boat Lunar Pro LTE में 1.39 इंच की बड़ी ऑल्वेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले है।
  • Boat Lunar Pro LTE में स्टाइलिश राउंड डायल डिजाइन दिया गया है।
  • Boat Lunar Pro LTE में 577mAh की बैटरी है जो कि 5 दिनों तक चल सकती है।
विज्ञापन
Boat ने ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ किफायती स्मार्टवॉच Boat Lunar Pro LTE लॉन्च की है। इस फोन में बिना स्मार्टफोन की जरूरत के कॉल्स और मैसेज का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में बिल्ट इन eSIM कनेक्टिविटी है। यहां हम आपको Boat Lunar Pro LTE स्मार्टवॉच के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Boat Lunar Pro LTE की कीमत और उपलब्धता


अभी तक Boat ने Boat Lunar Pro LTE की कीमत और सेल तारीख का खुलासा नहीं किया है। आने वाले सप्ताह में इसका खुलासा हो सकता है।


Boat Lunar Pro LTE के स्पेसिफिकेशंस


Boat Lunar Pro LTE में 1.39 इंच की बड़ी ऑल्वेज-ऑन AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो कि कस्टमाइजेबल वॉच फेस का सपोर्ट करती है। हेल्थ फीचर्स की बात करें तो यह वॉच हार्ट रेट, SpO2, मेंस्ट्रुअल साइकिल और स्लीप पैटर्न का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टवॉच 100 से ज्यादा स्पोर्ट्स मोड का सपोर्ट करती है। इस स्मार्टवॉच में बिल्ट इन जीपीएस दिया गया है जो कि लोकेशन ट्रैकिंग का सपोर्ट करती है। इसमें IP68 रेटिंग दी गई है जो कि वॉटर और डस्ट से सुरक्षा प्रदान करती है। इस स्मार्टफोन में 577mAh की बैटरी दी गई है जो कि 5 दिनों तक चल सकती है।

Boat Lunar Pro LTE में स्टाइलिश राउंड डायल डिजाइन दिया गया है, जिसके साथ साइड में दो बटन शामिल हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में eSIM के जरिए LTE कॉलिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे कॉल्स और मैसेज बिना स्मार्टफोन की जरूरत के भेजे जा सकते हैं। यह स्मार्टवॉच ब्लूटूथ कॉलिंग का सपोर्ट करता है। अन्य फीचर्स में क्विक डायल पैड, वॉयस एसिस्टेंट सपोर्ट, सेडेंटरी अलर्ट, कैमरा कंट्रोल, म्यूजिक कंट्रोल, वैदर, अलार्म, काउंटडाउन, स्टॉप वॉच, डीएनडी और फाइंड माय फोन सपोर्ट शामिल है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »