सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले Blaupunkt BTW300 Moksha+ ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

Blaupunkt ने अपनी प्रॉडक्ट लाइनअप को बढ़ाते हुए BTW300 Moksha+ ईयरबड्स को पेश कर दिया है।

सिंगल चार्ज में 50 घंटे चलने वाले Blaupunkt BTW300 Moksha+ ईयरबड्स लॉन्‍च, जानें प्राइस

Photo Credit: blaupunktaudio

Blaupunkt BTW300 Moksha+ की कीमत 1999 रुपये है। इन्‍हें ब्‍लैक कलर में लाया गया है।

ख़ास बातें
  • Blaupunkt BTW300 Moksha+ ईयरबड्स भारत में लॉन्‍च
  • 1999 रुपये है कीमत
  • ANC समेत कई सुविधाओं के साथ आते हैं
विज्ञापन
Blaupunkt ने अपनी प्रॉडक्ट लाइनअप को बढ़ाते हुए BTW300 Moksha+ ईयरबड्स को पेश कर दिया है। नए ईयरबड्स Moksha+ ANC टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। इससे पहले कंपनी ने पिछले महीने Blaupunkt BH61 ANC हेडफोन्स को पेश किया था। कंपनी के मुताबिक उनके नए ईयरबड्स Moksha+ ANC टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं, जो नॉइस को कई  लेवल पर कम करता है, जिससे ऑडियो क्वॉलिटी में सुधार आता है। आप इन ईयरबड्स के जरिए नॉइसी इनवायरमेंट जैसे एयरपोर्ट्स, तंग गलियां और कार राइड करते वक्त भी अच्छी ऑडियो क्वॉलिटी को मेंटेन कर सकते हैं।   

Blaupunkt BTW300 Moksha+ ANC earbuds Price in india 

Blaupunkt BTW300 Moksha+ की कीमत 1999 रुपये है। इन्‍हें ब्‍लैक कलर में लाया गया है। ईयरबड्स को Blaupunkt की वेबसाइट के अलावा एमेजॉन से लिया जा सकेगा। 

Blaupunkt BTW300 Moksha+ Specifications 

Blaupunkt BTW300 Moksha+ आते हैं कॉम्‍पैक्‍ट डिजाइन वाले केस में। इनमें क्‍वाड माइक लगे हैं जो इलेक्‍ट्रॉनिक नॉइस कैंसिलेशन ऑफर करते हैं। इनमें हाइब्र‍िड एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन मिलता है। एलइडी डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जो केस में बैटरी का स्‍टेटस बताता है। 

दावा है Blaupunkt BTW300 Moksha+ सिंगल चार्ज में 50 घंटों का प्‍लेटाइम देते हैं और टर्बोवोल्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। इनमें गेमिंग मोड भी है, जो लो लेटेंसी के साथ ऑडियो और वीडियो के बीच तालमेल बनाता है। इनकी आईपी रेटिंग के बारे में कंपनी ने कुछ नहीं बताया है, पर ये पसीने और धूल से होने वाले नुकसान से बचे रह सकते हैं। 

एक साल की वॉरंटी के साथ आने वाले इन ईयरबड्स में ब्‍ल‍िंक पेयर टेक्‍नॉलजी है जो केस के ओपन होने पर आपकी डिवाइस को फौरन कनेक्‍ट कर देती है। इनमें बास डेमोन टेक्‍नॉलजी दी गई है, जो अच्‍छा बास ऑफर करती है। ये ईयरबड्स दो डिवाइसेज से कनेक्‍ट हर सकते हैं और बिना रुकावट स्विच हो जाते हैं। 

इसके प्रत्येक ईयरबड्स में ड्यूल माइक्रोफोन हैं, इनमें एक माइक्रोफोन यूजर की वॉयस को कैप्चर करते हैं, जबकि दूसरा माइक्रोफोन सराउंडिंग इनवायरमेेंट को मॉनिटर करता है। यह क्लीयर कॉल और अन-इंटरप्टिड ऑडियो के लिए रियल टाइम नॉइस कैंसिलेशन फीचर्स के साथ आते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »