अगले ऐप्पल वॉच पर इंटरनेट के लिए नहीं होगी आईफोन की ज़रूरतः रिपोर्ट

अगले ऐप्पल वॉच पर इंटरनेट के लिए नहीं होगी आईफोन की ज़रूरतः रिपोर्ट
विज्ञापन
पिछले महीने जारी की गई आईडीसी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि दुनिया में वियरेबल डिवाइस की उपलब्धता साल 2016 के अंत तक 110 मिलियन हो जाएगी। इसके अलावा ऐप्पल स्मार्टवॉच इस सेगमेंट में लीडर बनी रहेगी। क्यूपर्टिनो स्थित इस टेक्नोलॉजी कंपनी ने ऐप्पल वॉच के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम करना शुरू कर दिया है। चर्चा है कि इसकी पहली झलक अगले महीने होने वाले कंपनी के वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस में मिलेगी।

एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐप्पल पहले से ही ऐप्पल वॉच के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम कर रही है। इसमें सेल्यूलर कनेक्टिविटी जैसे नए फ़ीचर होंगे। इसका मतलब है कि अब यूज़र को ऐप्पल वॉच में मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने के लिए हमेशा अपने साथ आईफोन रखने की ज़रूरत नहीं होगी। नए ऐप्पल वॉच का प्रोसेसर भी पिछले वर्ज़न की तुलना में ज्यादा तेज होगा।

वैसे ऐप्पल वॉच में सेल्यूलर कनेक्टिविटी दिया जाने में कुछ भी नया है। इससे पहले भी कई स्मार्टवॉच इस फ़ीचर के साथ लॉन्च किए जा चुके हैं।

एलजी ने पिछले साल एलटीई से लैस वॉच अर्बेन "लग्ज़री टाइमपीस" लॉन्च किया था। और सैमसंग ने इस साल ही ईसिम कम्पिलियांट से लैस पहला डिवाइस गियर एस2 क्लासिक 3जी लॉन्च किया था।

एक ताजा रिपोर्ट में विश्लेषक के हवाले से लिखा गया है कि ऐप्पल जून महीने में अपने वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में नया ऐप्पल वॉच पेश करेगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Watch, Smartwatch, watchOS 2, Wearables, WWDC, WWDC 2016
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  2. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  3. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  4. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  6. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  8. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  10. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »