ऐप्पल ने अपनी सालाना डेवलेपर कॉन्फ्रेंस की शुरुआत अपने डिजिटल असिस्टेंट सिरी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस अपग्रेड के साथ की। इसके साथ ही सिरी अब दूसरे डिवाइस सपोर्ट करेगा और ऐप्पल ने अपनी म्यूजिक सर्विस में भी काफी बदलाव किए हैं।
ऐप्पल ने सोमवार को डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 इवेंट में अपने सीरी डिजिटल असिस्टेंट को थर्ड पार्टी डेवलेपर के लिए खोलने का ऐलान किया। ऐप्पल का सीरी डिजिटल असिस्टेंट अब दूसरे ऐप्लिकेशन के लिए भी मौजूद होगा।