Apple Watch Series 4 से उठा पर्दा, जानें इसकी खासियतें

ऐप्पल ने इवेंट के दौरान Apple Watch Series 4 से पर्दा उठा दिया है। Apple Watch Series 3 की तुलना में ऐप्पल वॉच सीरीज 4 स्मार्टवॉच नए डिजाइन, बड़े डिस्प्ले और पतले बेजल के साथ आएगी।

Apple Watch Series 4 से उठा पर्दा, जानें इसकी खासियतें
ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 4 में होगी 30 प्रतिशत तक बड़ा डिस्प्ले
  • ऐप्पल वॉच सीरीज 4 के जीपीएस मॉडल की कीमत 399 डॉलर
  • watchOS 5 पर चलेगी Apple Watch Series 4
विज्ञापन
कैलिफोर्निया के कूपर्टीनो में मौजूद ऐप्पल पार्क कैंपस में इवेंट का आगाज हो चुका है। ऐप्पल ने इवेंट के दौरान Apple Watch Series 4 से पर्दा उठा दिया है। Apple Watch Series 3 की तुलना में ऐप्पल वॉच सीरीज 4 स्मार्टवॉच नए डिजाइन, बड़े डिस्प्ले और पतले बेजल के साथ आएगी। नई Apple Watch Series 4 वाटरप्रूफ तो है ही लेकिन साथ ही इसमें आपको ECG फीचर और ऑप्टिकल हार्ट सेंसर मिलेगा। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी के सीईओ टिम कुक ने दावा किया है कि Apple Watch दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली वॉच है। स्मार्टवॉच को बनाने में कंपनी ने मुख्य रूप से कनेक्टिविटी, फिटनेस और हेल्थ तीन मुख्य चीजों पर ध्यान केंद्रित किया है।
 

Apple Watch Series 4 की कीमत

ऐप्पल वॉच सीरीज 4 की कीमत 399 डॉलर (लगभग 28,700 रुपये) है। इस दाम में आपको बिना सिम वाला मॉडल मिलेगा जो केवल जीपीएस सपोर्ट के साथ आएगा। जीपीएस और सिम सपोर्ट वाले वेरिएंट की कीमत 499 डॉलर (लगभग 35,900 रुपये) है। ऐप्पल वॉच सीरीज 4 की कीमत पिछले साल लॉन्च हुए Apple Watch Series 3 की कीमत के बराबर है। ऐप्पल की नई सीरीज 4 की प्री-बुकिंग 14 सितंबर से शुरू होगी। 21 सितंबर से 26 मार्केट में जीपीएस वेरिएंट और जीपीएस+सिम सपोर्ट वाले वेरिएंट की बिक्री शुरू होगी। ऐप्पल की अन्य वॉच मॉडल के लिए 17 सितंबर से नया वॉच ऑपरेटिंग सिस्टम 5 उपलब्ध होगा। Apple Watch Series 4 स्मार्टवॉच तीन एल्युमीनियम फिनिश में मिलेंगी। सिल्वर और स्पेस ग्रे के अलावा गोल्ड स्टेनलेस फिनिश वेरिएंट को भी पेश किया गया है।

ऐप्पल वॉच सीरीज 4 के लॉन्च होते ही Apple Watch Series 3 की कीमत में कटौती कर दी गई है। अब ऐप्पल वॉच सीरीज 3 की शुरुआती कीमत 279 डॉलर (लगभग 20,100 रुपये) है। भारत में Apple Watch Series 4 की कीमत से फिलहाल पर्दा नहीं उठा है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द इस बात की घोषणा करेगी।
 

Apple Watch Series 4 के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

ऐप्पल वॉच सीरीज 3 की तुलना में Apple Watch Series 4 में 30 प्रतिशत बड़ा डिस्प्ले है। नई वॉच 40mm और 44mm दो वेरिएंट में आएगी। सीरीज 4 का डिजाइन काफी हद तक सीरीज 3 से मिलता जुलता है। लेकिन नई ऐप्पल सीरीज 4 में आपको एज-टू-एज डिजाइन और इको को कम करने के लिए माइक्रोफोन की जगह में भी बदलाव देखने को मिलेगा। Series 3 से तुलना की जाए तो ऐप्पल की नई स्मार्टवॉच में 64 बिट वाले डुअल-कोर एस4 चिपसेट के साथ नए जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। नए चिपसेट की वजह से स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस दो गुना तक तेज होगी। Series 4 में नेक्सट-जेन एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप सेंसर का इस्तेमाल किया गया है जिसकी डायनमिक रेंज 2x है।

Apple Watch Series 4 का स्पीकर 50 प्रतिशत तेज है। इको को कम करने के लिए माइक्रोफोन को स्पीकर से दूर किया गया है। ऐप्पल के सीओओ जेफ विलियम्स ने कहा कि ऐप्पल वॉच का बैक पैनल ब्लैक सिरेमिक और सेफायर क्रिस्टल से बना है। ऐप्पल की नई स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन फॉल डिटेक्शन मौजूद है जो इमरजेंसी सर्विस अलर्ट करता है और SOS कॉन्टेक्ट को सूचित करता है। केवल इतना ही नहीं, ऐप्पल वॉच सीरीज 4 आपको लो हार्ट रेट होने पर नोटिफिकेशन भेजेगी और एट्रियल फाइब्रिलेशन और इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG) अलर्ट भी मुहैया कराएगी। जेफ विलियम्स ने कहा कि यह ऐसा पहला प्रोडक्ट है जिसमें ECG सपोर्ट है। आपके iPhone में मौजूद हेल्थ ऐप में रिजल्ट स्टोर होंगे। यूजर्स चाहें तो रिजल्ट को पीडीएफ फाइल में बदल सकते हैं। अमेरिका में यूजर्स के लिए यह हेल्थ फीचर्स इस साल के अंत तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। नई स्मार्टवॉच वाटरप्रूफ होगी, यह ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और ऑप्टिकल हार्ट सेंसर सपोर्ट के साथ आएगी। Apple Watch Series 4 लेटेस्ट watchOS 5 पर चलेगी। बड़ा डिस्प्ले होने की वजह से यूआई को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Watch, Apple Watch Series 4
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »