Apple Watch Series 3 Cellular की कीमत होगी 39,080 रुपये से शुरू

Apple Watch Series 3 Cellular वेरिएंट भारत में आ रहा है। इसके बारे में हमने आपको पहले ही बताया था। 4 मई से एरटेल और जियो यूज़र इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं।

Apple Watch Series 3 Cellular की कीमत होगी 39,080 रुपये से शुरू

Apple Watch Series 3

ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 3 Cellular की कीमत का खुलासा
  • एयरटेल और जियो के पोर्टल से भी हो सकती है बुकिंग
  • फोन घर छूट जाए तो सारा काम संभालने में सक्षम है यह स्मार्ट वॉच
विज्ञापन
Apple Watch Series 3 Cellular वेरिएंट भारत में आ रहा है। इसके बारे में हमने आपको पहले ही बताया था। 4 मई से एरटेल और जियो यूज़र इसकी प्री-बुकिंग कर सकते हैं। गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 सेल्युलर वेरिएंट की भारत में कीमत 39,080 रुपये से शुरू होगी। यह ऐप्पल रिटेल पार्टनर्स के साथ-साथ जियो और एयरटेल के पोर्टल पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। बता दें कि Apple Watch Series 3 का  जीपीएस-ओन्ली वर्ज़न भारत में पिछले साल लॉन्च हुआ था। इसकी कीमत भारत में 32,380 रुपये से शुरू होती है। 38 मिलमीटर के सेल्युलर वेरिएंट के लिए 6,700 रुपये का प्रीमियम है।

गैजेट्स 360 को सभी Apple Watch Series 3 Cellular variant की कीमतें पता चली हैं। 38 मिलीमीटर वाले Apple Watch Series 3 Cellular variant की एल्युमिनियम केस और स्पोर्ट बैंड के साथ कीमत 39,080 रुपये है। यह कीमत बेस मॉडल के लिए है। 42 मिलीमीटर Apple Watch Series 3 Cellular variant की समान एक्सेसरीज के साथ कीमत 41,120 रुपये है। 38 मिलीमीटर Apple Watch Series 3 Cellular को केस और नाइकी बैंड के साथ 39,130 रुपये में खरीदा जा सकता है।

वहीं, 42 मिलीमीटर वाला Apple Watch Series 3 Cellular variant 41,180 रुपये में मिलेगा। बता दें कि ई-सिम फीचर से लैस ऐप्पल वॉच सीरीज़ 3 जीपीएस+सेल्युलर पिछले साल सितंबर में iPhone 8, iPhone 8 Plus के साथ लॉन्च हुई थी। यह यूज़र को समान मोबाइल नंबर के साथ आईफोन से भी जोड़ा जा सकता है। यानी, अगर फोन घर रह गया है तो आप वॉच से फोन का काम ले सकते हैं। बता दें कि Apple Watch Series 3 Cellular variant के लिए आईफोन 6 व इससे ऊपर का मॉडल व आईओएस 11 व उसके ऊपर का वर्ज़न होना अनिवार्य है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »