Apple Watch ने समय रहते बचाई महिला की जान, यह फीचर आया काम

सिनसिनाटी में रहने वाली किम्मी वॉटकिंस की तबीयत ठीक नहीं थी। महिला ने बताया कि उसे हल्कापन, चक्कर आना और सांस की तकलीफ का अनुभव हो रहा था।

Apple Watch ने समय रहते बचाई महिला की जान, यह फीचर आया काम

Apple Watch पहले भी कई लोगों की जान बचाने में मदद के लिए सुर्खियों में आ चुकी है

ख़ास बातें
  • महिला को हो रही थी थकान और सांस लेने में तकलीफ
  • Apple Watch ने हाई हार्ट रेट का अलर्ट भेजा
  • समय रहते शुरू हुआ Pulmonary Embolism का इलाज
विज्ञापन
Apple Watch में मौजूद फीचर्स ने पहले भी कई बार लोगों की जान बचाने का काम किया है और एक लेटेस्ट घटना अमेरिका के सिनसिनाटी से आई है, जहां ऐप्पल वॉच ने 29 वर्षीय महिला के फेफड़ों में ब्लड क्लॉट का पता लगाने में मदद की और समय रहते महिला की जान बच गई। यह पहली घटना नहीं है, जब ऐप्पल वॉच की वजह से किसी की जान बची है। मार्च में, यूनाइटेड किंगडम के एक लेखक की Apple Watch ने उनकी आट्रिअल फिब्रिलेशन (Afib) बिमारी का पता लगा लिया, जिससे उनका इलाज समय पर शुरू हो गया।

Fox19 की रिपोर्ट के अनुसार, सिनसिनाटी में रहने वाली किम्मी वॉटकिंस की तबीयत ठीक नहीं थी। महिला ने बताया कि उसे हल्कापन, चक्कर आना और सांस की तकलीफ का अनुभव हो रहा था। क्योंकि, किम्मी की दोस्त एक टाइप-वन डायबिटिक हैं, तो उसे लगा कि शायद उसका शुगर भी कम हो रहा होगा। ऐसे में किम्मी ने कुछ स्नैक्स खाए और नींद लेने की कोशिश की। करीब डेढ़ घंटे तक सोने के बाद, उसकी Apple Watch ने उसे अलर्ट भेजकर जगाया, जिसके अनुसार, महिला का हार्ट रेट 10 मिनट से ज्यादा समय से बहुत अधिक था।

वाटकिंस ने चैनल को बताया, (अनुवादित) "मैं डेढ़ घंटे, शायद दो घंटे के लिए सोई थी और मेरी ऐप्पल वॉच से जागी, जिसे मैं हर दिन पहनती हूं, लेकिन उसने मुझे अलर्ट किया मेरी हृदय गति बहुत अधिक थी।"

वाटकिंस का हार्ट रेट करीब 127 बीट प्रति मिनट था। कहा जाता है कि आमतौर पर आराम करते समय एक व्यस्क का हार्ट रेट 60 से 100 बीट प्रति मिनट होना चाहिए। 

वाटकिंस ने कहा, (अनुवादित) "मेरा पार्टनर मुझे ईआर में ले गया, और मुझे पता चला कि मुझे सैडल पल्मोनरी एम्बोलिज्म कहे जाने वाली एक बिमारी है, जो तब होती है जब आपके फेफड़ों में खून का थक्का बन जाता है और मेरा पूरा दाहिना फेफड़ा क्लॉट हो गया था।"

रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल के निदेशक ने कहा कि अगर वाटकिंस समय रहते डॉक्टर के पास नहीं जाती, तो स्थिति गंभीर रूप ले सकती थी।

वाटकिंस का कहना है कि अब वह हर सेकंड अपनी Apple Watch देखती हैं, क्योंकि इससे उनकी जान बच गई।

मार्च में, यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले एडम क्रॉफ्ट नाम के शख्स ने भी ऐप्पल वॉच को उसकी जान बचाने का श्रेय दिया। क्रॉफ्ट कुछ दिनों से चक्कर आने जैसी स्थिति से गुजर रहा था, उसने इन संकेतों को नजरअंदाज किया। इसके बाद, एक दिन वह अचानक जमीन पर गिर गया और जब उसे होश आया, तो उसने देखा कि उसकी वॉच ने उसे मेडिकल सलाह लेने का अलर्ट भेजा हुआ था। उनके दिल की धड़कन अनियमित पाई गई थी, जिसे आट्रिअल फिब्रिलेशन (Afib) कहते हैं। समय रहते Apple Watch ने इसके खतरे के बारे में संकते दिए जिससे कि बीमारी का पता लग पाया।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ते स्मार्टबैंड, स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? जान लें ये जरूरी बातें
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में होगा लॉन्च, 50MP ट्रिपल कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग जैसे फीचर्स!
  3. ₹2,250 सस्ता खरीदें लेटेस्ट Vivo S2 फोन, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  5. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  6. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  7. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  8. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  9. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  10. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »