Apple Watch कई दिनों तक समुद्र में गिरी रही, Find My ऐप से खोजा तो पाया ...

ब्राजील में जेफर्सन रोका नामक शख्स की Apple Watch उस वक्त समुद्र में गिर गई जब वह पानी में गोता लगा रहे थे।

Apple Watch कई दिनों तक समुद्र में गिरी रही, Find My ऐप से खोजा तो पाया ...

Apple Watch Series 2 के बाद से एप्पल वॉच वॉटर रसिस्टेंट फीचर के साथ आती हैं। यह 50 मीटर तक पानी में काम कर सकती है।

ख़ास बातें
  • Apple Watch Series 2 के बाद एप्पल वॉच वॉटर रसिस्टेंट फीचर के साथ आती है
  • यह 50 मीटर तक पानी में काम कर सकती है
  • Apple Watch Ultra के लिए कहा गया है कि यह 100 मीटर तक काम कर सकती है
विज्ञापन
Apple Watch अगर समुद्र में गिर जाए तो क्या हो? क्या कई दिनों के बाद भी वह पाई जा सकती है? जवाब है हां! ब्राजील में कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर एक शख्स की एप्पल वॉच समुद्र में खो गई। लेकिन शख्स को उसकी एप्पल वॉच दोबारा मिल गई। कैसे? आईए जानते हैं पूरा मामला। 

ब्राजील में जेफर्सन रोका नामक शख्स की Apple Watch उस वक्त समुद्र में गिर गई जब वह पानी में गोता लगा रहे थे। जेफर्सन स्कूनर ट्रिप पर थे और समुद्र यात्रा का मजा ले रहे थे, लेकिन उनकी एप्पल वॉच इस दौरान बीच पानी में ही गिरकर खो गई। किस्मत से उनको उनकी वॉच दोबारा मिल गई, और ये संभव हो सका Apple Watch के साथ आने वाले Find My फीचर की मदद से। G1 की रिपोर्ट के अनुसार, रोका बुजिअस टूर पर गोताखोरी करने गए थे। जहां पर उनकी एप्पल वॉच उनकी कलाई से खुद ब खुद खुलकर पानी में गिरकर नीचे चली गई। 

उस वक्त रोका को बहुत गहरा धक्का लगा, क्योंकि समुद्र में गिरी किसी चीज को निकालना जैसे असंभव के जैसा था। एक बार के लिए रोका ने उसे दोबारा हासिल करने की उम्मीद छोड़ दी। लेकिन फिर उन्होंने कोशिश करने की सोची। वह दोबारा से उसी जगह पहुंचे जहां उनकी वॉच गिरी थी। उन्होंने Find My app की मदद ली और किस्मत से उनकी एप्पल वॉच वहां पर लोकेट हो गई। एप्पल वॉच में GPS काम कर रहा था। रोका को पता था कि उनकी वॉच वॉटर रसिस्टेंट है, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने ये नहीं सोचा था कि इतने लम्बे समय तक वह पानी में चलती रह सकती है। 

अगले दिन उनको Find My ऐप से नोटिफिकेशन मिला कि उनकी एप्पल वॉच ऑन हो गई है। उन्होंने वॉच में Lost Mode चालू किया था ताकि किसी को अगर खोई वॉच मिले तो वह उनको वापस लौटा दे। यहां पर हैरान कर देने वाली बात थी कि एक 16 साल की लड़की को उनकी वॉच मिल गई। उसने रोका को Instagram पर मैसेज किया और बताया कि उसे उनकी खोई हुई एप्पल वॉच मिली है। दरअसल वह लड़की Benoni Antônio Filho नामक व्यक्ति की बेटी थी। एंटोनिओ को 50 वर्षीय ड्राइवर बताया गया जो कोरल पार्क की देख रेख करता था। वह खोई हुई चीजों को इकट्ठा करता था और उनके उनके मालिक को लौटा देता था। 

Apple Watch Series 2 के बाद से एप्पल वॉच वॉटर रसिस्टेंट फीचर के साथ आती हैं। यह 50 मीटर तक पानी में काम कर सकती है। वहीं, Apple Watch Ultra के लिए कंपनी का कहना है कि यह 100 मीटर तक पानी में काम कर सकती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »