Apple Watch देगी सबसे पहले आपकी प्रेगनेंसी की जानकारी, जानें कैसे

Apple Watch यूजर्स  साइकिल ट्रैकिंग एप के साथ मेंस्ट्रुअल साइकिल को ट्रैक कर सकते हैं। Apple ने पीरियड फोरकास्ट के साथ Apple Watch Series 8 और Apple Watch Ultra में बॉडी टेम्पेरेचर फीचर भी इंट्रोड्यूस किया है।

Apple Watch देगी सबसे पहले आपकी प्रेगनेंसी की जानकारी, जानें कैसे

Photo Credit: Apple

ख़ास बातें
  • Apple Watch लोगों की जान बचाने के लिए खबरों में रही है।
  • Apple Watch ने बताया कि उनका रेस्टिंग हार्ट रेट पिछ्ले कुछ दिनों में बढ़ा
  • टेस्ट में यह सामने आया कि महिला 4 हफ्ते से प्रेगनेंट थी।
विज्ञापन
Apple Watch हमेशा से अपने फीचर्स के साथ लोगों की जान बचाने के लिएखबरों में रही है। अब इसी से जुड़ी नई खबर बाहर आई है। स्मार्टवॉच ने एक संभावित मां की प्रेगनेंसी डिटेक्ट कर ली। Reddit पर एक 34 साल की यूजर द्वारा की गई पोस्ट के अनुसार, उन्हें शक हुआ जब उनकी Apple Watch ने यह बताया कि उनका रेस्टिंग हार्ट रेट पिछ्ले कुछ दिनों में बढ़ गया है। पोस्ट के अनुसार-'' आमतौर पर मेरा रेस्टिंग हार्ट रेट 57 रहता है और यह बढ़कर 72 हो गया था।''

किसी भी इंसान का हार्ट रेट बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। शुरू में महिला ने सोचा कि उन्हें COVID-19 है क्योंकि हाई हार्ट रेट इसका एक लक्षण रहा है। हालांकि, COVID टेस्ट में यह पता चला कि उन्हें यह बीमारी नहीं है। यह आम जुखाम भी नहीं लग रहा था। फिर उन्होंने कहीं वेब आर्टिकल्स पढ़े जिसमें यह लिखा था कि गर्भवती महिलाओं को शुरू के हफ्तों में बढ़े हुए हार्ट रेट की परेशानी हो सकती है। उन्होंने कहा की टेस्ट में प्रेगनेंसी आई।  

एक क्लिनिक में प्रेगनेंसी टेस्ट में यह सामने आया कि महिला 4 हफ्ते से प्रेगनेंट थी। एक डॉक्टर ने भी इसकी पुष्टि की। हालांकि, Apple Watch में प्रेगनेंसी डिटेक्ट करने का कोई फीचर मौजूद नहीं है। लेकिन यह देखना बड़ा हैरानी वाला है कि डिवाइस ने कैसे औसत हार्ट रेट में बदलाव को पकड़ लिया। 

Apple Watch यूजर्स  साइकिल ट्रैकिंग एप के साथ मेंस्ट्रुअल साइकिल को ट्रैक कर सकते हैं। Apple ने पीरियड फोरकास्ट के साथ Apple Watch Series 8 और Apple Watch Ultra में बॉडी टेम्पेरेचर फीचर भी इंट्रोड्यूस किया है। यह सोने के दौरान शरीर में होने वाले तापमान में बदलावों के आधार पर ओवुलेशन का एस्टीमेट भी दर्शाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple Watch, Smartwatch, Pregnancy Detects, Expecting, Mother
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »