ऐप्पल वाच 2 और 4 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन 6सी मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

ऐप्पल वाच 2 और 4 इंच डिस्प्ले वाला आईफोन 6सी मार्च में हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
ख़बर है कि ऐप्पल अपने स्मार्टवाच के सेकेंड जेनरेशन डिवाइस पर काम कर रही है जिसे ऐप्पल वाच 2 के नाम से जाना जाएगा। इसे मार्च में लॉन्च किए जाने की संभावना है। दावा यह भी किया जा रहा है कि कंपनी इस दौरान 4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 6सी को भी पेश करेगी।

9to5Mac के मार्क गर्मन ने जानकारी दी है कि ऐप्पल अपना सेकेंड जेनरेशन ऐप्पल वाच अप्रैल में उपलब्ध करा देना चाहती है। गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने इस साल अप्रैल महीने में फर्स्ट जेनरेशन ऐप्पल वाच की बिक्री शुरू की थी। अगर यह रिपोर्ट सही है तो सेकेंड जेनरेशन ऐप्पल वाच की बिक्री पहले जेनरेशन डिवाइस लॉन्च किए जाने के ठीक एक साल बाद शुरू होगी। रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि ऐप्पल ने भविष्य के ऐप्पल वाच पर पहले जेनरेशन की बिक्री से पहले काम करना शुरू कर दिया था।

याद दिला दें कि भारत में ऐप्पल वाच की बिक्री नवंबर महीने में शुरू हुई थी। इसकी कीमत 30,900 (38 एमएम) और 34,900 (42 एमएम) के शुरू होती है।
 
iphone 5s home button official

रिपोर्ट में यह जानकारी भी दी गई है कि मार्च महीने में कंपनी के 4 इंच डिस्प्ले वाले आईफोन 6सी की पहली झलक मिल सकती है। इस हैंडसेट को लेकर पिछले कुछ दिनों में कई रिपोर्ट सामने आ चुकी हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस हैंडसेट में आईफोन 5सी की तरह प्लास्टिक बॉडी नहीं होगी। यह मेटल बॉडी के साथ आएगा।

आईफोन 6सी के स्पेसिफिकेशन आईफोन 5एस और आईफोन 6एस के बीच के होंगे। हैंडसेट नए ए9 चिप के साथ आएगा और इसमें आईफोन के पुराने कैमरा फ़ीचर भी मौजूद होंगे।

पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, आईफोन 6सी में टच आईडी फिंगरप्रिंट सेंसर होगा। यह फ़ीचर आईफोन 5सी में नहीं मौजूद था। यूज़र ए9 चिपसेट, एफ/2.2 एपरचर के साथ बेहतर फेसटाइम एचडी कैमरा, 802.11एसी वाई-फाई और ब्लूटूथ 4.1 वायरलेस स्टेंडर्ड की उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, आईफोन का यह मॉडल 3डी टच डिस्प्ले के साथ आएगा। गौर करने वाली बात है कि ऐप्पल ने इस फ्लैगशिप फ़ीचर को आईफोन के नए मॉडल आईफोन 6एस और आईफोन 6एस प्लस के साथ पेश किया था। आईफोन 6सी कंपनी के 'बजट' स्मार्टफोन रेंज का डिवाइस होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »