ऐप्पल वाच भारत में लॉन्च, कीमत 30,900 रुपये से शुरू

ऐप्पल वाच भारत में लॉन्च, कीमत 30,900 रुपये से शुरू
विज्ञापन
ऐप्पल वाच भारत में कंपनी के आधिकारिक रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। जैसा कि गैजेट्स 360 ने एक्सक्लूसिव तौर पर पिछले महीने ही आपको बताया था, ऐप्पल वाच की भारत में कीमत 30,900 (38 एमएम) और 34,900 रुपये (42 एमएम) से शुरू होगी।

भारत में ऐप्पल वाच स्पोर्ट, ऐप्पल वाच और ऐप्पल वाच एडिशन वेरिएंट मिलेंगे। ऐप्पल वाच स्पोर्ट (38 एमएम) के बेस मॉडल की कीमत 30,900 रुपये (सिल्वर एल्यूमिनियम केस के साथ व्हाइट स्पोर्ट बैंड) से शुरू होती है, जबकि ऐप्पल वाच की कीमत 48,900 रुपये (स्टेनलीस स्टीनल केस के साथ व्हाइट स्पोर्ट बैंड) और ऐप्पल वाच एडिशन की कीमत 8,20,000 रुपये (18 केरेट रोज़ गोल्ड केस के साथ व्हाइट स्पोर्ट बैंड) से शुरू होगी।

42 एमएम वाले ऐप्पल वाच मॉडल की बात करें तो ऐप्पल वाच स्पोर्ट की कीमत 34,900 रुपये (सिल्वर एल्यूमिनियम केस के साथ व्हाइट स्पोर्ट बैंड), ऐप्पल वाच की 52,900 रुपये (स्टेनलीस स्टीनल केस के साथ व्हाइट स्पोर्ट बैंड) और ऐप्पल वाच एडिशन की 9,90,000 रुपये (18 केरेट रोज़ गोल्ड केस के साथ व्हाइट स्पोर्ट बैंड) से शुरू होगी।

ऐप्पल वाच स्पोर्ट मॉडल की अमेरिकी कीमत 349 और ऐप्पल वाच मॉडल की कीमत 549 डॉलर से शुरू होती है। जबकि ऐप्पल वाच एडिशन 17,000 डॉलर में उपलब्ध है।

ऐप्पल वाच को सबसे पहले अप्रैल महीने में अमेरिका, फ्रांस, जापान और यूनाइटेड किंगडम में लॉन्च किया गया था। इसके बाद से इसे धीरे-धीरे अन्य देशों में पेश किया जा रहा है।

ऐप्पल वाच के रिव्यू के दौरान हमने पाया कि अगर आपके पास आईफोन है और आप स्मार्टवाच खरीदना चाहते हैं, तो ऐप्पल वाच आपके लिए सबसे बेहतरीन विकल्प है। ऐप्पल के सॉफ्टवेयर पर कई तरह के प्रतिबंध होते हैं, इस कारण से पेबल टाइम और फिटबिट सर्ज जैसे स्मार्टवाच आईफोन के साथ सारे फंक्शन नहीं परफॉर्म कर पाएंगे।

कुल मिलाकर हमें लगा कि फर्स्ट जेनरेशन डिवाइस होने के बावजूद ऐप्पल वाच बहुत हद तक पॉलिश्ड है। इसके अलावा, कंपनी ने सितंबर महीने में अपने ऐप्पल वाच के लिए वाचओएस 2 को भी रिलीज किया था। वैसे, हमें ऐप्पल वाच की कीमत ज्यादा लगी, खासकर महंगे वेरिएंट की।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  4. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  7. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  9. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  10. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »