• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Airtel के 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान, डेली 2.5GB डाटा से लेकर अनलिमिटेड कॉल और गजब फायदे

Airtel के 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान, डेली 2.5GB डाटा से लेकर अनलिमिटेड कॉल और गजब फायदे

Airtel के 3,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों तक वैधता मिलती है।

Airtel के 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान, डेली 2.5GB डाटा से लेकर अनलिमिटेड कॉल और गजब फायदे

Photo Credit: Airtel

Airtel के 3,999 रुपये वाले प्लान में डेली 2.5GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Airtel के 3,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है।
  • Airtel के 3,599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Airtel के 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 24GB डाटा आता है।
विज्ञापन
Airtel एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करता है। हाल ही में टेलीकॉम कंपनियों ने प्रीपेड प्लान की कीमतों में इजाफा किया था। अब प्रीपेड प्लान पहले से अगल हो गए हैं। अगर आप 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान की तलाश कर रहे हैं तो एयरटेल तीन ऑप्शन प्लान प्रदान करता है। यहां हम आपको एयरटेल के 365 दिनों की वैधता वाले प्रीपेड प्लान के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Airtel का 3,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 3,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। इस प्लान में वैध यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा होता है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान में 365 दिनों तक वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग के मामले में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों के मामले में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hello Tunes और Wynk Music का एक्सेस मिलता है। इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

Airtel का 3,599 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 3,599 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। इस प्लान में वैध यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डाटा होता है। यह प्लान 365 दिनों तक वैधता के साथ आता है। वॉयस कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। Airtel के इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hello Tunes और Wynk Music का एक्सेस आता है।

Airtel का 1,999 रुपये वाला प्रीपेड प्लान: Airtel के 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में कुल 24GB डाटा आता है। वैधता की बात करें तो इस प्लान में 365 दिनों तक वैधता मिलती है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो Apollo 24|7 Circle, फ्री Hello Tunes और Wynk Music का एक्सेस दिया जाता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  2. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  3. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  4. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
  5. ZTE का बजट टैबलेट nubia PAD SE हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ
  6. Samsung Galaxy Studio हेडफोन्स भारत में जल्द होंगे लॉन्च, BIS लिस्टिंग में दिखे, जानें खास बातें
  7. iPhone 20 Pro में आ सकता है 200MP कैमरा, क्वाड-कर्व्ड डिस्पले!
  8. WhatsApp का धमाका! अब ग्रुप में होंगे 1500 मेंबर, आ रहा बड़ा अपडेट
  9. ₹5500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola का 7100mAh बैटरी वाला फोन, 50MP डुअल कैमरा!
  10. भारत में BYD के EVs की सेल्स 20,000 यूनिट्स से पार, Atto 3, Sealion 7 की ज्यादा डिमांड 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »