सिंगल चार्ज में 36 घंटे चलने वाले ईयरबड्स Acefast AceFit Air हुए लॉन्च, जानें कीमत

प्रत्येक ईयरबड का वजन 7.5 ग्राम है। चार्जिंग केस भी काफी स्लिम बनाया गया है।

सिंगल चार्ज में 36 घंटे चलने वाले ईयरबड्स Acefast AceFit Air हुए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: AceFast

AceFast के AceFit Air ईयरबड्स में 3-मेग्नेट सुपर लीनियर स्पीकर दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • इनमें वाटर रसिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग भी दी गई है।
  • ईयरबड्स एक ही समय में दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं।
  • Acefast AceFit Air सिंगल चार्ज में 36 घंटे तक चल सकते हैं।
विज्ञापन
Acefast की ओर से नए ओपन ईयर ईयरबड्स AceFit Air लॉन्च किए गए हैं। जैसा कि नाम से पता चलता है, इनमें ओपन ईयर डिजाइन दिया गया है। इस तरह के ईयरबड्स फिटनेस एक्टिविटी के दौरान काफी उपयोगी हो जाते हैं क्योंकि इनमें साइकलिंग या रनिंग के दौरान यूजर म्यूजिक के साथ-साथ आसपास की आवाजों को भी सुन पाता है और परिस्थितियों के प्रति जागरूक रहता है। AceFit Air को कंपनी ने वजन में हल्का रखा है। ये ईयरबड्स 7.5 ग्राम के हैं। इनमें ब्लूटूथ 5.4 का सपोर्ट दिया गया है। चार्जिंग केस भी काफी स्लिम है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Acefast AceFit Air earbuds price

Acefast AceFit Air ईयरबड्स की कीमत 79.99 डॉलर (लगभग रुपये) है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा, Amazon से खरीदा जा सकता है। 
 

Acefast AceFit Air earbuds specifications

Acefast AceFit Air ओपन-ईयर ईयरबड्स में कंपनी ने सुविधाजनक डिजाइन दिया है। इनमें 20mm ऑडियो ड्राइवर है। ये 0.7mm Ni-Ti मैमोरी वायर से लैस हैं। इनमें खास सिलिकॉन कोटिंग दी गई है। प्रत्येक ईयरबड का वजन 7.5 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि ये रनिंग, साइकलिंग, और जिम आदि के लिए बेहद उपयोगी वियरेबल डिवाइस हैं। चार्जिंग केस भी काफी स्लिम है जो मात्र 1.04 इंच मोटाई के साथ आता है। 

AceFast के इन ईयरबड्स में 3-मेग्नेट सुपर लीनियर स्पीकर दिए गए हैं जो यूजर को रिच बेस और क्लियर हाई एक्सपीरियंस दे सकते हैं। इसमें ACEFAST ऐप का सपोर्ट भी है और यूजर चाहे तो इक्वेलाइजर की मदद से अपने म्यूजिक को कस्टमाइज भी कर सकता है। 

इनमें कई और खास फीचर्स कंपनी ने दिए हैं। ईयरबड्स एक ही समय में दो डिवाइसेज के साथ कनेक्ट हो सकते हैं। इनमें वाटर रसिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग भी दी गई है। इसमें 4 माइक्रोफोन दिए गए हैं जिससे कि शोर की स्थिति में भी कॉल्स की क्लियरिटी बनी रहती है। बैटरी की बात करें तो कंपनी का दावा है कि Acefast AceFit Air सिंगल चार्ज में 36 घंटे तक चल सकते हैं। इनमें क्विक चार्ज फीचर भी है जो 10 मिनट के चार्ज में 2 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  3. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  4. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  6. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  7. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  8. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  9. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »