जेब में फिट होने वाला प्रिंटर! Xiaomi का नया गैजेट चलते-फिरते करेगा फोटो प्रिंट, जानें कीमत
ऐसा लगता है कि Xiaomi ने अपने नए Portable Photo Printer Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चुपचाप इस प्रोडक्ट को कीमत के साथ अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। यह कॉम्पैक्ट डिवाइस प्रोफेशनल-क्वालिटी फोटो प्रिंटिंग का दावा करता है, जबकि ये पॉकेट साइज में आता है। इसके डाइमेंशन 86.8×142.5 mm और मोटाई 26.8 mm है। डिवाइस में 880mAh की इनबिल्ट बैटरी दी गई है, जिसके जरिए यूजर्स चलते-फिरते भी फोटोज प्रिंट कर सकते हैं। Xiaomi Portable Photo Printer Pro की कीमत यूके में £109.99 और यूरोप में €129.99 रखी गई है।