• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • जेब में फिट होने वाला प्रिंटर! Xiaomi का नया गैजेट चलते फिरते करेगा फोटो प्रिंट, जानें कीमत

जेब में फिट होने वाला प्रिंटर! Xiaomi का नया गैजेट चलते-फिरते करेगा फोटो प्रिंट, जानें कीमत

Xiaomi Portable Photo Printer Pro की कीमत यूके में £109.99 और यूरोप में €129.99 रखी गई है। कंपनी जल्द ही इसे दूसरे मार्केट्स में भी लॉन्च करने की तैयारी कर सकती है।

जेब में फिट होने वाला प्रिंटर! Xiaomi का नया गैजेट चलते-फिरते करेगा फोटो प्रिंट, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

यह Xiaomi Home ऐप के जरिए डायरेक्ट स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है

ख़ास बातें
  • इसमें 313 dpi रिजॉल्यूशन और 16.7 मिलियन कलर गैमट सपोर्ट दिया गया है
  • प्रिंटिंग के दौरान हर फोटो ऑटोमैटिकली लेमिनेट हो जाती है
  • इसकी डाइमेंशन 86.8×142.5mm और मोटाई 26.8mm है
विज्ञापन

ऐसा लगता है कि Xiaomi ने अपने नए Portable Photo Printer Pro को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चुपचाप इस प्रोडक्ट को कीमत के साथ अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। यह कॉम्पैक्ट डिवाइस प्रोफेशनल-क्वालिटी फोटो प्रिंटिंग का दावा करता है, जबकि ये पॉकेट साइज में आता है। इसके डाइमेंशन 86.8×142.5 mm और मोटाई 26.8 mm है। डिवाइस में 880mAh की इनबिल्ट बैटरी दी गई है, जिसके जरिए यूजर्स चलते-फिरते भी फोटोज प्रिंट कर सकते हैं।

Xiaomi Portable Photo Printer Pro में 313 dpi रिजॉल्यूशन और 16.7 मिलियन कलर गैमट सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह प्रिंटर 256 लेवल के ग्रेस्केल के साथ कलर ट्रांजिशन को स्मूथ बनाता है ताकि हर फोटो में रियलिस्टिक डिटेल्स मिलें। प्रिंटिंग के दौरान हर फोटो ऑटोमैटिकली लेमिनेट हो जाती है जिससे वो मॉइस्चर, फिंगरप्रिंट्स और फेडिंग से बची रहती है। Xiaomi का दावा है कि इससे फोटो लंबे समय तक ब्राइट और क्लियर रहती हैं।

यह पोर्टेबल प्रिंटर साइज में काफी छोटा है, जिसकी डाइमेंशन 86.8×142.5mm और मोटाई 26.8mm है। इसे एक हाथ में पकड़ा जा सकता है या आसानी से बैकपैक में रखा जा सकता है। डिवाइस में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी दी गई है और यह Xiaomi Home ऐप के जरिए डायरेक्ट स्मार्टफोन से कनेक्ट हो जाता है। खास बात यह है कि इसमें मल्टी-यूजर सपोर्ट भी है, जिससे तीन यूजर्स एक साथ अपने-अपने फोन्स से फोटो प्रिंट कर सकते हैं।

Xiaomi Portable Photo Printer Pro में यूजर्स Live Photos और AR Photos भी प्रिंट कर सकते हैं। इसमें आप 15 सेकंड तक के शॉर्ट वीडियो या 60 सेकंड तक की ऑडियो क्लिप जोड़ सकते हैं। साथ ही फोटो में बॉर्डर, डेट, वॉटरमार्क या क्रिएटिव टेम्पलेट्स का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। डिवाइस में 880mAh की इनबिल्ट बैटरी दी गई है जो चलते-फिरते प्रिंटिंग के लिए काफी है।

Xiaomi Portable Photo Printer Pro की कीमत यूके में £109.99 और यूरोप में €129.99 रखी गई है। कंपनी जल्द ही इसे दूसरे मार्केट्स में भी लॉन्च करने की तैयारी कर सकती है। हालांकि, भारत में यह आएगा कि नहीं, इसकी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »