• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • Redmi Pad Pro 5G टैबलेट 8 जीबी रैम, 10000mAh बैटरी के साथ Xiaomi ग्लोबल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Redmi Pad Pro 5G टैबलेट 8 जीबी रैम, 10000mAh बैटरी के साथ Xiaomi ग्लोबल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

डिवाइस को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट की पावर दी गई है।

Redmi Pad Pro 5G टैबलेट 8 जीबी रैम, 10000mAh बैटरी के साथ Xiaomi ग्लोबल वेबसाइट पर हुआ लिस्ट

Photo Credit: Xiaomi

Redmi Pad Pro 5G एक डुअल सिम सपोर्ट वाला टैबलेट है।

ख़ास बातें
  • रियर में इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है।
  • यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी से लैस है।
  • 10,000mAh बैटरी के साथ इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कंपनी ने दिया है।
विज्ञापन
Redmi Pad Pro 5G को कंपनी ने महीने भर पहले चीन में लॉन्च किया था। अब यह टैबलेट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने ग्लोबल वेबसाइट पर टैबलेट को लिस्ट कर दिया है। टैबलेट में वही स्पेसिफिकेशंस देखने को मिल सकते हैं, जो रेगुलर वेरिएंट में दिए गए हैं। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Redmi Pad Pro 5G अब Xiaomi Global वेबसाइट पर नजर आया है। टैबलेट को कंपनी चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। जल्द ही यह ग्लोबल मार्केट में दस्तक (via) दे सकता है। लॉन्च डेट अभी तक शाओमी की ओर से कंफर्म नहीं की गई है। लेकिन वेबसाइट पर टैबलेट का लिस्ट होना बताता है कि यह जल्द ही खरीद के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा। इसके स्पेसिफिकेशंस में कथित तौर पर कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। 
 

Redmi Pad Pro 5G Specifications

Redmi Pad Pro 5G एक डुअल सिम सपोर्ट वाला टैबलेट है। टैबलेट में 12.1 इंच का LCD डिस्प्ले है जो 2.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसका रिजॉल्यूशन 2560×1600 पिक्सल का है। टैबलेट में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 180Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। ब्राइटनेस 600 निट्स तक दी गई है। डिस्प्ले को Corning Gorilla Glass 3 की सेफ्टी दी गई है। इस टैबलेट में कंपनी ने Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है। 

डिवाइस को Snapdragon 7s Gen 2 चिपसेट की पावर दी गई है। जिसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग देखने को मिलती है। स्टोरेज को microSD कार्ड की मदद से 1.5TB तक बढ़ाया जा सकता है। टैबलेट Android 14 आधारित HyperOS पर रन करता है। 10,000mAh बैटरी के साथ इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट कंपनी ने दिया है। 

कैमरा की ओर जाएं तो रियर में इसमें 8 मेगापिक्सल कैमरा मिलता है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी से लैस है। साउंड के लिए इसमें चार स्पीकर हैं जिनमें Dolby Atmos का सपोर्ट है। इसमें डुअल माइक्रोफोन भी मौजूद हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6 (802.11 ac), Bluetooth 5.2, और USB Type-C 2.0 पोर्ट है। डिवाइस के डाइमेंशन 280×181.85×7.52mm और वजन 571 ग्राम है। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Vibrant display
  • Sleek design
  • Stable performance
  • Impressive battery life
  • Good sound output with quad speakers
  • कमियां
  • Cameras are subpar
  • The keyboard case lacks a trackpad
  • Charging speed could be better
डिस्प्ले12.10 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2560x1600 पिक्सल
रैम6 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 14
स्टोरेज128 जीबी
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता10000 एमएएच
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: जानें कौन सा खरीदना चाहिए?
  2. दो iPhone चलेंगे 1 ही सिम से! Apple ला रही गजब का फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  3. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  4. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  5. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  6. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  7. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  8. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  9. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  10. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »