Xiaomi Pad 7 भारत में 12GB रैम, 144Hz डिस्प्ले के साथ 10 जनवरी को होगा लॉन्च!

टैबलेट में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है।

Xiaomi Pad 7 भारत में 12GB रैम, 144Hz डिस्प्ले के साथ 10 जनवरी को होगा लॉन्च!

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi अपना लेटेस्ट टैबलेट Xiaomi Pad 7 भारत में 10 जनवरी को लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • रियर में टैबलेट 13MP कैमरा से लैस है।
  • डिवाइस में 8,850mAh की क्षमता वाली बैटरी है।
  • टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 के साथ आएगा।
विज्ञापन
Xiaomi अपना लेटेस्ट टैबलेट Xiaomi Pad 7 भारत में लॉन्च करने जा रही है। Xiaomi Pad 7 की लॉन्च डेट भारत में 10 जनवरी के लिए कंफर्म हो चुकी है। कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके कई खास फीचर्स भी टीज कर दिए हैं। Xiaomi Pad 7 में मेग्नेटिक फ्लोटिंग कीबोर्ड देखने को मिलेगा। टैबलेट में स्टाइलस सपोर्ट भी दिया गया है। चाइनीज वेरिएंट में टैब Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 से लैस होकर आता है। यह प्रोसेसर टैबलेट के भारतीय वेरिएंट में देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं इस अपकमिंग टैबलेट के बारे में सभी खास बातें। 

Xiaomi Pad 7 के लॉन्च से पहले चर्चा गर्म हो गई है। टैबलेट 10 जनवरी को भारतीय मार्केट में दस्तक देगा। Amazon India पर यह खरीद के लिए उपलब्ध होगा। जिसके लिए कंपनी ने एक लैंडिंग पेज भी लाइव कर दिया है। Xiaomi Pad 7 में Qualcomm Snapdragon 7+ Gen 3 चिपसेट देखने को मिलेगा। टैब में POGO Pins सपोर्ट के चलते मेग्नेटिक फ्लोटिंग कीबोर्ड दिया जाएगा। टैबलेट में स्टाइलस सपोर्ट भी मौजूद होगा। 

भारत में लॉन्च होने वाला Xiaomi Pad 7 टैबलेट 12GB रैम से लैस होकर आ सकता है। हाल ही में इंडियन वेरिएंट को गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया था। इसने सिंगल कोर टेस्ट में 1877 पॉइंट्स का स्कोर किया है। मल्टीकोर टेस्ट में इसने 5106 पॉइंट्स का स्कोर किया है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करेगा।  

टैबलेट में 11.2 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है। रियर में टैबलेट 13MP कैमरा से लैस है। वहीं, इसका प्रो मॉडल 50MP कैमरा से लैस है। बैटरी देखें तो डिवाइस में 8,850mAh की क्षमता वाली बैटरी है। साथ में 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। टैबलेट कई सर्टीफिकेशंस प्राप्त कर चुका है। हालांकि Xiaomi Pad 7 Pro को लेकर अभी संशय बना हुआ है कि कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में पेश करेगी या नहीं। बहरहाल शाओमी के इस टैबलेट के लिए भारतीय फैंस को कुछ दिन और इंतजार करना होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »