शाओमी इंडिया ने अक्टूबर महीने में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 को लॉन्च किया था। इस वक्त पर हैंडसेट की कीमत 35,999 रुपये बताई गई थी। कीमत के लिहाज से यह शाओमी का सबसे महंगा हैंडसेट है। इस वजह से कई शाओमी प्रशंसक फोन को नहीं खरीद पाए थे। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह जानकारी आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी।
चीनी स्मार्टफोन निर्माता के प्रीमियम बेज़ल लेस स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 को भारत में मंगलवार को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर मिलेगा। बता दें कि यह इस स्मार्टफोन की पहली रेगुलर सेल है और उम्मीद है कि इस बार कंपनी पिछली दो 'प्रिव्यू' सेल की तुलना में ज़्यादा यूनिट उपलब्ध कराएगी।
बेहद ही पतले बेज़ल वाले शाओमी मी मिक्स 2 की बिक्री मंगलवार को पहली बार होगी। चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी का यह हैंडसेट मंगलवार को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाएगा। सेल का आगाज़ दोपहर 12 बजे होगा।
14 अक्टूबर, शनिवार से फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल की शुरुआत हो रही है। सेल के पहले ऑनलाइन मार्केटप्लेस ने कुछ मोबाइल ऑफर का खुलासा किया है। फ्लिकार्ट, स्मार्टफोन खरीदने पर 99 रुपये में बायबैक गारंटी पॉलिसी भी दे रही है जसमें हैंडसेट को वापस करने पर 50 प्रतिशत का न्यूनतम कैशबैक मिलने का वादा किया गया है।
शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा। सोमवार को नई दिल्ली में फोन के लिए आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले, फ्लिपकार्ट ने खुलासा किया कि Xiaomi Mi Mix 2 भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।