Xiaomi Mi MIX 2 आज खरीदने के लिए होगा उपलब्ध

चीनी स्मार्टफोन निर्माता के प्रीमियम बेज़ल लेस स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 को भारत में मंगलवार को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर मिलेगा। बता दें कि यह इस स्मार्टफोन की पहली रेगुलर सेल है और उम्मीद है कि इस बार कंपनी पिछली दो 'प्रिव्यू' सेल की तुलना में ज़्यादा यूनिट उपलब्ध कराएगी।

Xiaomi Mi MIX 2 आज खरीदने के लिए होगा उपलब्ध
ख़ास बातें
  • भारत में लॉन्च होने वाला शाओमी मी मिक्स 2 कंपनी का पहला प्रीमियम फोन है
  • फोन की बिक्री मंगलवार को फ्लिपकार्ट व मीडॉटकॉम पर होगी
  • शाओमी मी मिक्स 2 की कीमत 35,999 रुपये है
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता के प्रीमियम बेज़ल लेस स्मार्टफोन Xiaomi Mi MIX 2 को भारत में मंगलवार को पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। यह स्मार्टफोन दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर मिलेगा। बता दें कि यह इस स्मार्टफोन की पहली रेगुलर सेल है और उम्मीद है कि इस बार कंपनी पिछली दो 'प्रिव्यू' सेल की तुलना में ज़्यादा यूनिट उपलब्ध कराएगी। बेज़ल-लेस डिस्प्ले के अलावा, स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत बै इसकी मैटेलिक-सेरेमिक बॉडी और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर। याद दिला दें कि स्मार्टफोन को अक्टूबर की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया गया था और प्रिव्यू सेल के तहत उपलब्ध कराया गया था। मंगलवार को होने वाली रेगुलर फ्लैश सेल के बाद, मी मिक्स 2 को मी होम स्टोर और कंपनी के फिज़िकल रिटेल पार्टनर के जरिए ऑफलाइन भी उपलब्ध कराया जाएगा।



शाओमी का यह हैंडसेट 35,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस कीमत में हैंडसेट की सीधी भिड़ंत Nokia 8, Lg G6 और OnePlus 5 से होगी। कंपनी ने भारत में शाओमी मी मिक्स 2 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया है। अन्य वेरिएंट को लॉन्च करने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। फ्लिपकार्ट ने अभी स्मार्टफोन से जुड़े किसी ऑफर को लिस्ट नही किया है लेकिन मीडॉटकॉम पर हंगामा मयूज़िक का 12 महीने के लिए मुफ्त सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके अलावा मोबिक्विक के जरिए भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत सुपरकैश मिलेगा।

Xiaomi Mi MIX 2 के फीचर

Xiaomi Mi Mix 2 में शाओमी मी मिक्स की तुलना में छोटी बॉडी है। पुराना वेरिएंट 6.4 डिस्प्ले वाला था जबकि मी मिक्स 2 को 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन सुपर ब्लैक रंग में मिलेगा। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे पर सुपर ब्लैक लेंस कोटिंग ही मौज़ूद है। स्मार्टफोन के फ्रेम बनाने में 7 सीरीज़ एल्यूमीनियम का इस्तेमाल हुआ है। मी मिक्स 2 का फ्रंट कैमरा फेसियल रिकग्निशन तकनीक से लैस है।
 

Xiaomi Mi MIX 2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है।

स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।

Xiaomi Mi MIX 2 का डाइमेंशन 151.8x75.5x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। बैटरी 3400 एमएएच की है। आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेंगे।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • कमियां
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
डिस्प्ले5.99 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3400 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2160 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »