Redmi Note 5 Pro, ZenFone Max Pro M1 व Xiaomi Mi Mix 2 जैसे कई फोन सस्ते में खरीदने का मौका

एक नज़र Flipkart Big Shopping Days सेल में स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर पर...

Redmi Note 5 Pro, ZenFone Max Pro M1 व Xiaomi Mi Mix 2 जैसे कई फोन सस्ते में खरीदने का मौका

ZenFone Max Pro A1 और Redmi Note 5 Pro

ख़ास बातें
  • Honor 9i पर भी मिल रही है छूट
  • शाओमी मी मिक्स 2 को बेचा जा रहा है सस्ते में
  • हर हैंडसेट पर एसबीआई कार्ड के साथ अतिरिक्त 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट
विज्ञापन
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया पर एक बार फिर सेल का मौसम आया है। पहले अमेज़न ने Amazon Prime Day 2018 सेल का ऐलान किया। इसके जवाब में Flipkart Big Shopping Days सेल लाया गया। फायदे में भारतीय ग्राहक हैं। आप चाहें तो इन दोनों वेबसाइट पर जाकर अपनी पसंद के किसी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को सस्ते में खरीद सकते हैं। हमने आपको अमेज़न सेल में मिल रहे शानदार ऑफर के बारे में पहले ही विस्तार से बताया था। अब बारी फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज़ सेल की है।

बता दें कि इस सेल के लिए फ्लिपकार्ट और एसबीआई के बीच साझेदारी हुई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से इस फोन को खरीदने पर यूज़र 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पाएंगे।

एक नज़र Flipkart Big Shopping Days सेल में स्मार्टफोन पर मिल रहे ऑफर पर...

यह पहला मौका है जब शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो और असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम1 को सस्ते में खरीदा जा सकता है। दरअसल, इन हैंडसेट की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है। ग्राहक अगर Redmi Note 5 Pro और Zenfone Max Pro M1 खरीदने के लिए एसबीआई के क्रेडिट या डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो उन्हें 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। यूज़र कुछ ऐसा ही फायदा Xiaomi Redmi Note 5 के साथ उठा सकते हैं। यह फोन भी Flipkart पर इस ऑफर के साथ उपलब्ध है।

Honor 9i को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर 14,999 रुपये में बेचा जा रहा है। दावा है कि फोन की कीमत में 5,000 रुपये की कटौती की गई है। इसके अलावा एसबीआई कार्ड इस्तेमाल करने पर 13,500 रुपये रह जाएगी। चार कैमरे वाले Honor 9i Lite के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध है।

Samsung Galaxy On Nxt का 64 जीबी वेरिएंट 10,900 रुपये में बिक रहा है। इस फोन को बीते साल अप्रैल में 16,900 रुपये में लॉन्च किया गया थआ। 8,990 रुपये में लॉन्च किया गया Samsung Galaxy On5 हैंडसेट 5,790 रुपये में बिक रहा है। बीते साल जुलाई में 16,990 रुपये में लॉन्च किए गए Galaxy On Max को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।

शाओमी मी मिक्स 2 का 128 जीबी वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध है। हाल ही में इस फोन की कीमत में कटौती की गई थी। इसका दाम 29,999 रुपये है। 24,999 रुपये वाले Moto X4 के 6 जीबी रैम वेरिएंट को 17,999 रुपये में बेचा जा रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Flipkart Big Shopping Days, Flipkart, Flipkart sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »