Xiaomi Mi

Xiaomi Mi - ख़बरें

  • स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Wireless Vacuum Cleaner 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर 230AW सक्शन पावर और 25,000Pa वैक्यूम प्रेशर के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120,000 RPM ब्रशलेस मोटर और सेल्फ-एम्प्टीइंग चार्जिंग डॉक दिया गया है, जो सिर्फ 11 सेकंड में डस्टबिन खाली कर सकता है। वैक्यूम क्लीनर में 3 लीटर डस्ट बैग, 90 मिनट तक की बैटरी लाइफ, 5-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम और स्मार्ट डर्ट सेंसर मिलता है। इसके अलावा यह HyperOS Connect के जरिए Mi Home ऐप से कनेक्ट होकर कई स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करता है।
  • Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Washing Machine Pro Extreme Edition लॉन्च कर दी है। नया Washer-Dryer Combo 13kg वॉशिंग और 9kg ड्राइंग क्षमता के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें Electrolysis तकनीक दी गई है, जो जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है। मशीन में Steam क्लीनिंग, Smart Auto Dosing और 31 अलग-अलग वॉश मोड्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा यह HyperOS आधारित Mi Home ऐप सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यूजर्स मोबाइल से मशीन कंट्रोल कर सकते हैं।
  • अब मोबाइल से चलेगा चूल्हा! Xiaomi ने लॉन्च किया ऐप कनेक्टिविटी वाला स्मार्ट Gas Stove
    Xiaomi ने Mijia Gas Stove 3C 5200W लॉन्च किया है, जो हाई हीट आउटपुट और स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें डुअल-बर्नर सेटअप दिया गया है, जिसमें हर बर्नर 5.2kW तक पावर सपोर्ट करता है। यह गैस स्टोव Mi Home ऐप से कनेक्ट होता है, जिससे यूजर्स को अलर्ट और कंट्रोल फीचर्स मिलते हैं। इसमें फ्लेमआउट प्रोटेक्शन, 6-लेयर एक्सप्लोजन-प्रूफ ग्लास और आसान क्लीनिंग के लिए रिमूवेबल डिजाइन दिया गया है। इसकी कीमत 899 युआन रखी गई है, जबकि शुरुआती ऑफर में यह सस्ता मिलेगा।
  • 35000 Pa पावर के साथ Xiaomi ने लॉन्च किया सबसे एडवांस रोबोट वैक्यूम क्लीनर, जानें कीमत
    Xiaomi ने अपना सबसे एडवांस वैक्यूम क्लीनर Mi Home Robot Vacuum 6 Max लॉन्च किया है जो 35,000 Pa सक्शन पावर के साथ आता है। कंपनी के अनुसार इस वैक्यूम क्लीनर में पुराने मॉडल्स की तुलना में सबसे एडवांस क्लीनिंग फीचर मिलते हैं। वैक्यूम क्लीनर में तीन ब्रश मिलते हैं जिनमें एक सेंट्रल रोलर ब्रश और दो साइड ब्रश हैं जो गंदगी को खींचते हैं।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया AI वाला स्मार्ट AC, लोगों के हिसाब से बदलेगा कूलिंग, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Air Conditioner Human Sensing Wind 1.5HP लॉन्च किया है। यह स्मार्ट एयर कंडीशनर डुअल मिलिमीटर वेव रडार के साथ आता है, जो कमरे में मौजूद लोगों की पोजिशन और मूवमेंट को पहचानकर एयरफ्लो को अपने आप एडजस्ट कर सकता है। कंपनी के मुताबिक यह सिस्टम लोगों की दिशा के अनुसार कूलिंग को बदल सकता है और कमरे में कोई न होने पर एनर्जी सेविंग मोड में चला जाता है। AC में AI आधारित कंट्रोल, Xiaomi HyperOS सपोर्ट और Mi Home ऐप के जरिए स्मार्ट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया स्मार्ट आउटडोर कैमरा, 4G कनेक्टिविटी के साथ, विजिटर्स से कर पाएंगे बात
    Xiaomi ने Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G लॉन्च कर दिया है। Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G बिल्ट-इन 4G LTE कनेक्टिविटी से लैस किया गया है, जिससे वाई-फाई की जरूरत पूरी तरह खत्म हो जाती है। इस कैमरे को लगभग किसी भी ऐसी जगह रख सकते हैं जहां मोबाइल नेटवर्क हो और Mi Home ऐप के जरिए फुटेज स्ट्रीम हो सकती है। Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 4G की कीमत 379 युआन (लगभग 5,011 रुपये) है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किए AI फीचर्स वाले एयर कंडीशनर, सिर्फ 30 सेकेंड में कूलिंग और 1 मिनट में हीटिंग
    Xiaomi ने बाजार में Mi Home Super Energy 2HP और 3HP एसी लॉन्च किए हैं। Xiaomi Mi Home Super Energy Air Conditioner 2HP की कीमत 4,599 युआन (लगभग 58,415 रुपये) और 3HP मॉडल की कीमत 5,299 युआन (लगभग 67,401 रुपये) है। ये एयर कंडीशनर बिक्री के लिए Xiaomi Youpin की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध हैं।
  • Xiaomi की नई 12KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मोबाइल से होती है कंट्रोल, मारती है वायरस! Rs 20 हजार में हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में Mijia 12kg फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन पेश की है। मशीन 562mm के स्लिम डिजाइन में बड़े 12kg लोड, DD डायरेक्ट-ड्राइव इन्वर्टर मोटर, 3D डायनेमिक वॉटर-फ्लो सिस्टम और 95°C हाई-टेम्प स्टीम स्टेरिलाइजेशन फीचर्स के साथ आती है। इसमें कुल 25 वॉशिंग प्रोग्राम शामिल हैं। HyperOS Connect की मदद से यूजर Mi Home ऐप और XiaoAi वॉयस असिस्टेंट से मशीन को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। मशीन का लॉन्च प्राइस 1624 युआन रखा गया है और यह JD.com समेत चीन के कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
  • घर बैठे स्पा का फील देगा Xiaomi का नया प्रोडक्ट! UV स्टरलाइजेशन और स्मार्ट कंट्रोल के साथ लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Smart Airbag Foot Bath 2 Pro Lift Version लॉन्च किया है। इस स्मार्ट फुट बाथ में फुल-फुट एयरबैग मसाज सिस्टम दिया गया है जो पैर के ऊपरी हिस्से से लेकर तलवों तक पूरा कवरेज देता है। Xiaomi का दावा है कि इस लिफ्टिंग सिस्टम ने 10,000 से ज्यादा बार टेस्ट पास किया है। सफाई के लिए Xiaomi ने इसमें UV स्टरलाइजेशन लैंप जोड़ा है जो पानी की पाइपलाइन के अंदर लगा होता है। Xiaomi का यह फुट बाथ HyperOS इकोसिस्टम से भी कनेक्ट होता है और Mi Home ऐप या Xiao AI वॉयस असिस्टेंट से कंट्रोल किया जा सकता है।
  • Xiaomi ने Smart Outdoor Camera 4 Pro किया लॉन्च, रात में करेगा तगड़ी निगरानी, जानें फीचर्स
    Xiaomi ने Smart Outdoor Camera 4 Pro चीन में पेश कर दिया है। Xiaomi Smart Outdoor Camera 4 Pro की कीमत 449 yuan (लगभग 5,440 रुपये) है। Smart Outdoor Camera 4 Pro में तीन 5 मेगापिक्सल सेंसर दिए गए हैं जिसमें प्रत्येक 2880×1620 पिक्सल पर 3K अल्ट्रा क्लियर रेजोल्यूशन रिकॉर्डिंग कर सकते हैं। इसमें फिक्स्ड लेंस में मोटराइज्ड हॉरिजॉन्टल जिम्बल कंट्रोल है, जिससे यूजर्स Mi Home ऐप के जरिए दूर से ही इसके एंगल को एडजेस्ट कर सकते हैं।
  • Poco M7 Plus भारत में 7000mAh बैटरी और इन फीचर्स के साथ होगा रहा लॉन्च, जानें कब
    फ्लिपकार्ट पर Poco के आगामी स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता इस फोन हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। फोन के साथ टैगलाइन Power for All है, जिससे पता चलता है कि यह एक बड़ी बैटरी के साथ आएगा। फ्लिपकार्ट पर बताया गया है कि Poco के इस फोन में 7,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि Mi टर्बो चार्ज के जरिए फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
  • Xiaomi ने लॉन्च क्या स्मार्ट फ्रिज, खाने के बैक्टीरिया मारेगा और मोबाइल से होगा कंट्रोल; जानें कीमत
    Xiaomi ने अपने स्मार्ट होम अप्लायंसेज पोर्टफोलियो में एक और नया प्रोडक्ट जोड़ते हुए चीन में Mijia Refrigerator Pro Dual-System French Door 513L लॉन्च किया है। इस नए फ्रेंच डोर फ्रिज की सबसे बड़ी खासियत इसका डुअल-सिस्टम कूलिंग डिजाइन है, जिसमें अलग-अलग इवैपोरेटर और फैन फ्रीज और फ्रीजर के लिए दिए गए हैं। Mijia Refrigerator Pro की कीमत चीन में 2,999 युआन (लगभग 36,100 रुपये) तय की गई है और यह फिलहाल JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया नया AC, कमरे में इंसानों को पहचान करके करेगा कूलिंग, 65 डिग्री की गर्मी में भी होगी ठंडक
    Xiaomi ने चीनी बाजार में Mijia Air Conditioner Pro एसी पेश कर दिया है। Xiaomi Mijia Air Conditioner Pro 1.5HP की कीमत ¥3,999 (लगभग 46,837 रुपये) है। Mijia Air Conditioner Pro आज रात 8 बजे से बिक्री के लिए JD.com और अन्य प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। एसी में बॉटम-इनलेट, टॉप-आउटलेट एयरफ्लो डिजाइन दिया गया है, जिसके लिए रूफ से सिर्फ 2 सेमी की जगह की जरूरत होती है।
  • Xiaomi का नया वॉल सॉकेट अप्लॉयंसेज को बना देगा स्मार्ट! जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने अपना नया स्मार्ट होम एक्सेसरी Xiaomi Smart Wall Socket लॉन्च किया है। यह स्मार्ट सॉकेट IoT Mesh 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे इसकी कनेक्टिविटी और स्टेबिलिटी बेहतर होती है। इसमें वॉयस कंट्रोल सपोर्ट, Mi Home ऐप से रिमोट ऑपरेशन, शेड्यूल्ड स्विचिंग, स्मार्ट लिंकिंग और पावर कंजम्पशन ट्रैकिंग जैसी फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, यह ओवरलोड और ओवर-टेम्प्रेचर प्रोटेक्शन के साथ आता है, जिससे बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलती है।
  • Xiaomi 22.5W फास्ट चार्जर पर भारी छूट, Amazon पर मात्र Rs 599 में खरीदने का मौका!
    Xiaomi ने 22.5W चार्जर की कीमत को घटा दिया है। इस एडेप्टर पर कंपनी फिलहाल बड़ी छूट दे रही है। अगर आप भी शाओमी का 22.5W एडेप्टर खरीदना चाहते हैं तो Amazon के इस ऑफर को मिस न करें। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर इस चार्जर के लिए वर्तमान में बेस्ट ऑफर मिल रहा है। इसे 600 रुपये से भी कम में खरीदा जा सकता है।

Xiaomi Mi - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »