कंपनी ने इसे खासतौर पर आउटडोर इस्तेमाल के लिए लॉन्च किया है जहां पर Wi-Fi इंटरनेट और बिजली की सुविधाएं मौजूद नहीं होती हैं।
Photo Credit: Xiaomi Youpin
Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है जो सोलर पावर से चलता है।
Xiaomi ने नया स्मार्ट कैमरा लॉन्च किया है जो सोलर पावर से चलता है। यानी इसे घरेलू बिजली सप्लाई की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह Smart Solar Camera 4 Pro 4G Dual-Camera Edition के नाम से लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसे खासतौर पर आउटडोर इस्तेमाल के लिए लॉन्च किया है जहां पर Wi-Fi और अन्य तरह की बिजली सुविधाएं मौजूद नहीं होती हैं, मसलन निर्माण स्थल आदि जैसी जगहें। कैमरा में 9900mAh की बैटरी लगी है। यह 7.6W के सोलर पैनल के साथ आता है। यानी इसे लगातार पावर सप्लाई मिलती रहती है और इसे चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स।
Xiaomi Smart Solar Camera 4 Pro को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। इस कैमरा की कीमत 649 युआन (लगभग 9,200 रुपये) है। कैमरा को Xiaomi Youpin वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
Xiaomi Smart Solar Camera 4 Pro 4G को कंपनी ने बाहरी सर्विलांस के लिए पेश किया है। यह ऐसी जगहों के लिए बहुत उपयोगी है जहां पर Wi-Fi कनेक्शन उपलब्ध नहीं होता है, या फिर बिजली कनेक्शन भी पहुंचाना संभव नहीं है। उदाहरण के लिए निर्माणाधीन बिल्डिंग आदि और दूर-दराज के क्षेत्र। इस कैमरा में 9,900mAh की बैटरी लगी है। यह 7.6W सोलर पैनल से लैस होकर आता है। कंपनी का कहना है कि इंसानी सहायता के बिना इसे पावर मिलती रहती है और चार्ज करने की आवश्यकता नहीं है।
Wi-Fi कनेक्शन की भी जरूरत इसमें नहीं है। कंपनी ने इसमें बिल्ट-इन डुअल 4G सिम सपोर्ट दिया है। यह खुद ही नेटवर्क के बीच स्विच कर लेता है ताकि कनेक्शन बना रहे। यह Mi Home ऐप की मदद से कनेक्ट हो जाता है और रिमोटली मॉनिटर किया जा सकता है। इसमें डुअल कैमरा मिलता है जिसमें 5MP के सेंसर लगे हैं। यह 3K रिजॉल्यूशन के साथ आता है। ये कैमरा AI ट्रैकिंग को सपोर्ट करते हैं। इसे कंपनी ने धूल और पानी से सुरक्षा प्रदान की है जिसके लिए कैमरा को IP66 रेट किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio