• होम
  • वियरेबल
  • ख़बरें
  • Xiaomi ने 8MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च की बच्चों की खास स्मार्टवॉच Mi Rabbit Children Phone Watch Ultraman Edition, जानें कीमत

Xiaomi ने 8MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च की बच्चों की खास स्मार्टवॉच Mi Rabbit Children Phone Watch Ultraman Edition, जानें कीमत

Mi Rabbit Children’s Phone Watch Ultraman Edition को चीन में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi ने 8MP डुअल कैमरा के साथ लॉन्च की बच्चों की खास स्मार्टवॉच Mi Rabbit Children Phone Watch Ultraman Edition, जानें कीमत

Photo Credit: JD.com

Mi Rabbit स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी दिए हैं।

ख़ास बातें
  • स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी दिए हैं।
  • इन्हें प्राइमरी और मिडल स्कूल के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है।
  • वॉच में 8 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिग गैजेट्स बनाने वाली चाइनीज कंपनी Xiaomi ने बच्चों के लिए खासतौर पर डिजाइन की गई एक स्मार्टवॉच पेश की है। कंपनी ने इसे Mi Rabbit Children's Phone Watch Ultraman Edition के नाम से लॉन्च किया है। यह ऐसी स्मार्टवॉच है जिसकी मदद से पेरेंट्स अपने बच्चों के साथ 24 घंटे कनेक्टेड रह पाएंगे। वॉच को किस कीमत में लॉन्च किया गया है, इसके फीचर्स क्या हैं, पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Mi Rabbit Children's Phone Watch Ultraman Edition की कीमत

Mi Rabbit Children's Phone Watch Ultraman Edition को चीन में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 799 चाइनीज युआन (लगभग 9 हजार रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। अन्य मार्केट्स में इसकी उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी कंपनी की ओर से नहीं दी गई है। 
 

Mi Rabbit Children's Phone Watch Ultraman Edition के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

Mi Rabbit Children's Phone Watch Ultraman Edition एक खास तरह की स्मार्टवॉच है। जैसा कि इसके नाम से पता चलता है, यह एक फोन वॉच है। यानि कि मेन फीचर्स में कॉलिंग और मैसेजिंग भी शामिल है। इतना ही नहीं, इस स्मार्टवॉच में WeChat और QQ जैसे ऐप्स का सपोर्ट भी दिया गया है। इस वॉच में पेमेंट करने के लिए भी फीचर दिया गया है। इसके बाहरी फीचर्स की बात करें तो यह 1.52 इंच स्क्रीन के साथ आती है। वॉच में डुअल कैमरा भी है। मेन लेंस 8 मेगापिक्सल का है और सेकंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का दिया गया है। इसमें 4G का सपोर्ट है। वीडियो कॉलिंग करते समय एक कैमरे से दूसरे कैमरे में स्विच भी किया जा सकता है। यानि बच्चे की लोकेशन को आप आसानी से और हर एंगल से देख पाते हैं। 

Mi Rabbit स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई तरह के स्पोर्ट्स मोड भी दिए हैं। इन मोड्स को खास तौर पर प्राइमरी और मिडल स्कूल के बच्चों के लिए डिजाइन किया गया है ताकि हर क्षेत्र में वह अच्छा कर सकें। वॉच में इनबिल्ट फीचर्स जैसे AI क्लासमेट, शब्दकोश, एनसाइक्लोपीडिया, इंग्लिश और चाइनीच वॉयस ट्रांसलेशन फीचर भी दिया गया है। इसके अलावा अलार्म क्लॉक जैसे कई बेसिक फीचर्स भी इसमें मिलते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »