Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!

स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट फोन में दिया गया है। प्रोसेसिंग का भार Unisoc T8200 चिपसेट पर है जिसके साथ में 8GB तक वर्चुअल रैम मिल जाती है।

Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!

Lava Virat V1 5G फोन में 6.75 इंच का LCD पैनल है जो HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है।

ख़ास बातें
  • 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है।
  • फोन में UFS 2.2 स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है।
  • रियर में फोन 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है।
विज्ञापन

Lava का नया फोन 128GB वेरिएंट में आया है। लावा इंटरनेशनल लिमिटिड (Lava International Limited) ने Lava Virat V1 5G को नए वेरिएंट में मार्केट में उतारा है। Lava Virat V1 5G सबसे पहले जुलाई में लॉन्च किया गया था। फोन भारत में 4GB + 64GB वाले सिंगल वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। अब इसे हाई स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है। फोन के साथ अब 128GB स्टोरेज का विकल्प भी उपलब्ध हो गया है। आइए जानते हैं कितनी है इसकी कीमत, और क्या हैं फोन के खास फीचर्स। 

Lava Virat V1 5G 128GB Price in India

Lava Virat V1 5G 128GB वेरिएंट को कंपनी ने मार्केट में उपलब्ध करवा दिया है। इससे पहले फोन केवल 4GB + 64GB कंफिग्रेशन में उपलब्ध था। लेकिन अब 128GB वेरिएंट भी आ गया है। यह फोन कंपनी का ऑनलाइन एक्सक्लूसिव है। 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 14,499 रुपये है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। साथ ही यह Flipkart पर भी खरीद के लिए उपलब्ध होगा। 

Lava Virat V1 5G Specifications

Lava Virat V1 5G फोन में 6.75 इंच का LCD पैनल है जो HD+ रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। स्मूद स्क्रॉलिंग के लिए 120Hz रिफ्रेश रेट फोन में दिया गया है। फोन का डिजाइन वॉटरड्रॉप नॉच में है जिसमें फ्रंट कैमरा भी लगा है। प्रोसेसिंग का भार Unisoc T8200 चिपसेट पर है जिसके साथ में 8GB वर्चुअल रैम और 64GB, व 128GB स्टोरेज के विकल्प मिल जाते हैं। फोन में UFS 2.2 स्टोरेज है जिसे 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। फोन Android 16 OS पर चलता है।

कैमरा देखें तो रियर में फोन 13 मेगापिक्सल के मेन कैमरा से लैस है। साथ ही इसमें 5MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। फोन में पावर के लिए 6,000mAh की विशाल बैटरी लगी है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट के साथ 18W फास्ट चार्जर सपोर्ट है। फोन के साथ कंपनी 10W चार्जर ही देती है। फोन 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth 5.0 और GPS जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है। इसमें 3.5mm का ऑडियो जैक भी है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर है। साउंड के लिए नीचे की तरफ एक स्पीकर दिया गया है। यह डिवाइस धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »