Xiaomi Pad 7 Ultra टैबलेट 12000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, XRING 01 चिप के साथ लॉन्च, जानें कीमत

टैबलेट में 12,000mAh की बैटरी दी गई है और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Xiaomi Pad 7 Ultra टैबलेट 12000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, XRING 01 चिप के साथ लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Pad 7 Ultra में 14 इंच OLED डिस्प्ले दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Pad 7 Ultra में Xiaomi का 3nm 10-कोर XRING 01 चिपसेट लगा है।
  • इसमें साउंड के लिए 8 स्पीकर दिए गए हैं।
  • टैबलेट के डाइमेंशन 305.82x207.47x5.1mm और 609 ग्राम है।
विज्ञापन
Xiaomi Pad 7 Ultra टैबलेट को कंपनी ने चीन में लॉन्च किया है। टैबलेट की खास बात यह है कि इसमें कंपनी ने अपना इन-हाउस चिपसेट XRING 01 इस्तेमाल किया है जो कि 3nm प्रोसेसिंग पर बना है। टैबलेट में 14 इंच का OLED डिस्प्ले है जिसमें 3.2K रिजॉल्यूशन है। इसमें 12000mAh की बैटरी है और 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है। इसमें साउंड के लिए 8 स्पीकर लगे हैं और 50MP का रियर कैमरा है। आइए जानते हैं प्राइस और अन्य फीचर्स। 
 

Xiaomi Pad 7 Ultra Price

Xiaomi Pad 7 Ultra की कीमत बेस 12GB RAM + 256GB वेरिएंट के लिए CNY 5,699 (लगभग 67,000 रुपये) है। टैबलेट के 12GB + 512GB मॉडल की कीमत CNY 5,999 (लगभग 71,000 रुपये) है। जबकि 16GB + 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 6,799 (लगभग 80,000 रुपये) है।

Soft Light एडिशन को 12GB + 512GB के लिए CNY 6,599 (लगभग Rs. 80,000) में, और इसके 16GB + 1TB वेरिएंट को CNY 7,399 (लगभग Rs. 87,000) में खरीदा जा सकता है। टैबलेट चीन में खरीद के लिए उपलब्ध है। इसे Black और Misty Gray Purple कलर्स में पेश किया गया है। 
 

Xiaomi Pad 7 Ultra Specifications

Xiaomi Pad 7 Ultra में 14 इंच का 3.2K (2,136x3,200 pixel) OLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट है और 240Hz का टच सैम्पलिंग रेट है। पिक्सल डेंसिटी 275ppi की है। यह 1600 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले पर Corning Gorilla Glass 5 की सेफ्टी है। टैबलेट Xiaomi HyperOS 2 पर रन करता है। 

Xiaomi Pad 7 Ultra में Xiaomi का 3nm 10-कोर XRING 01 चिपसेट लगा है जिसके साथ में 16GB की LPDDR5T RAM और 1TB की UFS 4.1 स्टोरेज दी गई है। टैबलेट में रियर में 50MP का कैमरा है और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें साउंड के लिए 8 स्पीकर दिए गए हैं। साथ में Dolby Atmos का सपोर्ट दिया गया है। कंपनी ने इसके साथ फ्लोटिंग कीबोर्ड और स्टाइलस दिया है जो अलग से खरीदे जा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और USB 3.2 Gen 2 पोर्ट दिया गया है। इसमें सभी जरूरी सेंसर दिए गए हैं। टैबलेट में 12,000mAh की बैटरी दी गई है और 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। टैबलेट के डाइमेंशन 305.82x207.47x5.1mm और 609 ग्राम है। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले14.00 इंच
प्रोसेसरXiaomi XRING 01
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन2136x3200 पिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »