• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • यह 9 साल की बच्ची ऐप्पल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस में लेगी हिस्सा

यह 9 साल की बच्ची ऐप्पल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस में लेगी हिस्सा

यह 9 साल की बच्ची ऐप्पल के डेवलपर कॉन्फ्रेंस में लेगी हिस्सा
विज्ञापन
ऐप्पल का वार्षिक डेवलपर कॉन्फ्रेंस डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी 2016 का आयोजन सोमवार को होगा। टेक्नोलॉजी की दुनिया में यह हर साल होने वाले बड़े इवेंट में से एक है। कई लोगों की तरह अनविता विजय भी उनमें से जिसने आईओएस ऐप बनाया है। उसका सपना डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में हिस्सा लेना का है और ऐप्पल के सीईओ टिम कुक से मिलने का। इस तरह की ख्वाहिश दुनियाभर के कई डेवलपर रखते हैं। लेकिन अंतर सिर्फ एक है। अनविता विजय की उम्र मात्र 9 साल है।

फॉर्च्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली इस बच्ची ने डब्ल्यूडब्ल्यूडीसी में हिस्सा लेने के लिए स्कॉलरशिप की अर्जी दी थी और उसे ऐप्पल द्वारा चुना गया।

रिपोर्ट के मुताबिक, स्कॉलरशिप पाने वाले 350 लाभार्थियों में से 120 की उम्र 18 से कम है। और 22 फीसदी महिलाएं हैं। इसे ऐप्पल द्वारा डेवलपर कॉन्फ्रेंस में विविधता लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

विजय की चाहत हमेशा से मोबाइल ऐप बनाने की थी, लेकिन उन्होंने इसके लिए कोई ट्रैनिंग नहीं ली। उन्होंने यूट्यूब देखकर कोडिंग करना सीखा।

विजय द्वारा बनाया गया स्मार्टकिन्स अनिमल्स ऐप बच्चों को जानवरों के नाम और उनकी आवाज के बारे में बताता है। यह दिखने में ही भले ही एक साधारण ऐप हो। लेकिन विजय ने फॉर्च्यून को बताया, "किसी आइडिया को ऐप में तब्दील करना बहुत ज्यादा परिश्रम खोजता है। ऐप बनाने के कई कंपोनेंट हैं, जैसे कि प्रोटोटाइपिंग, डिजाइन और वायरफ्रेमिंग, यूज़र इंटरफेस डिजाइन और कोडिंग व अंत में टेस्टिंग।"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Anvitha Vijay, Tim Cook, WWDC, WWDC 2016
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  2. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  3. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  4. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  5. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  8. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  9. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  10. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »