Whatsapp Updates 2026

Whatsapp Updates 2026 - ख़बरें

  • WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
    WhatsApp ने यूजर्स की अकाउंट सिक्योरिटी को मजबूत करने के लिए तीन नए फीचर्स पेश किए हैं। अब एक WhatsApp अकाउंट में एक से ज्यादा Passkeys जोड़ी जा सकेंगी, जिससे अलग-अलग डिवाइस इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को फायदा होगा। इसके अलावा Two-Step Verification में सिर्फ 6 Digit PIN की जगह ज्यादा मजबूत पासवर्ड इस्तेमाल करने का ऑप्शन मिलेगा, जिसमें अक्षर, नंबर और स्पेशल करैक्टर्स शामिल हो सकते हैं। WhatsApp ने अनजान कॉल्स के लिए भी नया अपडेट दिया है। Android यूजर्स को अनजान नंबर से कॉल आने पर उसके देश और कॉमन WhatsApp ग्रुप जैसी एक्स्ट्रा डिटेल्स दिखाई जा सकती है।
  • WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
    WhatsApp ने कथित तौर पर ऐलान किया है कि 8 सितंबर 2026 से Android 6.0 से पुराने वर्जन वाले स्मार्टफोन्स पर ऐप काम नहीं करेगा। अभी तक WhatsApp Android 5.0 और उससे ऊपर के वर्जन को सपोर्ट करता है, लेकिन नए अपडेट के बाद यह सपोर्ट खत्म हो जाएगा। कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को चैट बैकअप लेने की सलाह दी है। यह बदलाव खासतौर पर उन यूजर्स को प्रभावित करेगा जो पुराने स्मार्टफोन्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। iPhone यूजर्स पर इसका असर नहीं पड़ेगा।
  • WhatsApp पर अब बिना नंबर के होगी चैट, जानें कैसे काम करता है यूजरनेम फीचर
    WhatsApp ने यूजरनेम फीचर का रोलआउट शुरू कर दिया है, जिससे यूजर्स बिना मोबाइल नंबर शेयर किए भी चैट कर सकेंगे। फिलहाल यह फीचर सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध है और धीरे-धीरे सभी तक पहुंचाया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स एक यूनिक यूजरनेम सेट कर सकेंगे, जिससे उन्हें आसानी से सर्च किया जा सकेगा। यह फीचर प्राइवेसी को बेहतर बनाने के लिए लाया जा रहा है और इसमें कुछ कैरेक्टर नियम भी तय किए गए हैं।
  • ट्रैफिक और भीड़ में भी क्लियर कॉल, WhatsApp में नया फीचर!
    WhatsApp एक नया नॉइज कैंसलेशन फीचर टेस्ट कर रहा है, जो वॉयस और वीडियो कॉल के दौरान बैकग्राउंड शोर को कम करेगा। यह फीचर फिलहाल Android बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध है और रियल टाइम में ट्रैफिक, हवा और आसपास की आवाजों को फिल्टर करता है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है और कॉल शुरू होते ही एक्टिव हो जाता है। हालांकि जरूरत पड़ने पर यूजर्स इसे कॉल के दौरान बंद भी कर सकते हैं। बेहतर एक्सपीरियंस के लिए दोनों यूजर्स के डिवाइस में यह फीचर होना जरूरी है।
  • आपके फोन में हो सकता है नकली WhatsApp ऐप! Meta ने यूजर्स को भेजा अलर्ट
    Meta ने WhatsApp के लिए नए स्कैम और फ्रॉड प्रोटेक्शन टूल्स पेश किए हैं, जिनमें डिवाइस लिंकिंग वॉर्निंग सिस्टम शामिल है। कंपनी ने एक फेक WhatsApp ऐप को लेकर भी अलर्ट जारी किया है, जिसका इस्तेमाल करीब 200 यूजर्स की जासूसी के लिए किया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह ऐप सोशल इंजीनियरिंग के जरिए यूजर्स को डाउनलोड कराया गया। Meta का कहना है कि WhatsApp की ऑफिशियल ऐप और एन्क्रिप्शन सुरक्षित हैं और यह किसी सिस्टम कमजोरी का मामला नहीं है। कंपनी यूजर्स को केवल भरोसेमंद प्लेटफॉर्म से ऐप डाउनलोड करने की सलाह दे रही है।
  • देसी WhatsApp राइवल Arattai में नया फीचर, फोटो से बनेंगे स्टिकर
    Zoho के मैसेजिंग ऐप Arattai में नया फीचर जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स फोटो को स्टिकर में बदल सकते हैं। यूजर कैमरे से फोटो लेकर उसे सीधे स्टिकर में कन्वर्ट कर सकते हैं और चैट्स में शेयर कर सकते हैं। इससे पहले कंपनी ने चैट बैकअप फीचर भी रोलआउट किया था, जिसमें यूजर्स अपने एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को Google Drive या iCloud में सेव कर सकते हैं। Arattai को हाल के समय में एक देसी WhatsApp विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है।
  • WhatsApp का बड़ा अपडेट: iPhone पर चलेंगे 2 अकाउंट, चैट ट्रांसफर आसान और AI से मिलेगा स्मार्ट रिप्लाई
    WhatsApp ने यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स रोलआउट करने की घोषणा की है, जिनका मकसद ऐप को ज्यादा आसान और स्मार्ट बनाना है। अब iPhone यूजर्स एक ही डिवाइस पर दो अकाउंट इस्तेमाल कर पाएंगे, जिससे पर्सनल और वर्क चैट अलग रखना आसान होगा। इसके अलावा, Android और iPhone के बीच चैट ट्रांसफर भी अब काफी सरल हो गया है, जिसमें फोटो और वीडियो भी शामिल होंगे। स्टोरेज मैनेजमेंट को बेहतर बनाने के साथ-साथ WhatsApp ने AI आधारित टूल्स भी जोड़े हैं, जो फोटो एडिटिंग और रिप्लाई लिखने में मदद करेंगे।
  • SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म
    WhatsApp भारत में SIM बाइंडिंग फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव DoT के नवंबर 2025 के निर्देश के तहत किया जा रहा है, जिसमें मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM आधारित लॉगइन वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की बात कही गई है। बीटा वर्जन में दिखे संकेतों के अनुसार WhatsApp समय समय पर यह जांच करेगा कि अकाउंट से जुड़ा SIM फोन में मौजूद है या नहीं। वेरिफिकेशन फेल होने पर ऐप एक्सेस सीमित हो सकता है, हालांकि चैट सुरक्षित रहेंगी।
  • WhatsApp के इस फीचर से खत्म हो गई नए ग्रुप मेंबर्स की सबसे बड़ी टेंशन!
    WhatsApp ने ग्रुप चैट के लिए Group Message History फीचर पेश किया है। इसके तहत जब किसी नए मेंबर को ग्रुप में जोड़ा जाएगा, तो एडमिन या सदस्य 25 से 100 तक हालिया मैसेज उसे भेज सकेंगे, ताकि वह बातचीत का संदर्भ तुरंत समझ सके। कंपनी के मुताबिक, यह फीचर एंड टू एंड एन्क्रिप्शन के साथ सुरक्षित रहेगा। मैसेज हिस्ट्री भेजना वैकल्पिक होगा और एडमिन के पास इसे बंद करने का विकल्प भी रहेगा। फिलहाल फीचर को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट किया जा रहा है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »