गूगल, ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट और फेसबुक समेत कई दूसरी कंपनिया ज्यादा सुरक्षा मुहैया कराने के लिए टू-स्टेप वेरिफिकेशन को बढ़ावा दे रही हैं। अगर आपने अभी तक टू-स्टेप वेरिफिकेशन इनेबल नहीं की है तो हम आपको कई लोकप्रिय सर्विस के लिए इन आसान स्टेप के जरिए इस सिक्योरिटी फ़ीचर को इनेबल करने की सलाह देंगे।
दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने एक नई वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की है। इस टू-स्टेप वेरिफिकेशन फ़ीचर को यूज़र के लिए जारी किया जा रहा है।