Vivo X60 Pro में मिल सकता है एमोलेड डिस्प्ले, 12 जीबी रैम और ये सब...

वीवो एक्स60 सीरीज़ नए Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर से लैस होगी और इसे 29 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है।

Vivo X60 Pro में मिल सकता है एमोलेड डिस्प्ले, 12 जीबी रैम और ये सब...

Vivo X60 सीरीज़ 29 दिसंबर को लॉन्च होगी

ख़ास बातें
  • Vivo X60 Pro की बैटरी 4,130 एमएएच की हो सकती है
  • वीवो एक्स60 प्रो में मिल सकता है क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  • वीवो एक्स60 सीरीज़ नए Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर से लैस होगी
विज्ञापन
Vivo X60 Pro स्मार्टफोन कथित रूप से TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है, जिसमें फोन के डायमेंशन के साथ-साथ फोन के भार तक की जानकारी सामने आई है। इसके अलावा, टिप्सटर द्वारा वीबो पर साझा की गई लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट में वीवो एक्स60 प्रो के स्पेसिफिकेशन, रैम और स्टोरेज क्षमता का भी खुलासा हुआ, जो कि इससे पहले पुरानी लिक्स में भी सामने आ चुका है। इसके अलावा वीवो एक्स60 सीरीज़ के इस कथित स्मार्टफोन को लेकर यह भी दावा किया गया है कि इसमें UFS 3.1 स्टोरेज फीचर की जाएगी। यह वीवो मॉडल इससे पर कथित रूप से गीकबेंच पर भी दिखा था और वीवो पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि वीवो एक्स60 सीरीज़ के फोन Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर से लैस होंगे।

TENAA पर लिस्ट हुए मॉडल नंबर V2047A के स्मार्टफोन को लेकर माना जा रहा है कि यह Vivo X60 Pro होगा। इसके अलावा लिस्टिंग के स्क्रीनशॉट में फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी को टिप्सटर Digital Chat Station द्वारा वीबो पर साझा किया गया है। लिस्टिंग के अनुसार, वीवो एक्स60 प्रो फोन 5जी स्मार्टफोन होगा, जिसका डायमेंशन 158.57x73.24x7.59mm और भार 178 ग्राम होगा। इसमें 6.56 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ 1,080x2,376 पिक्सल रिजॉल्यूशन मौजूद होगा। फोन की तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह फोन होल-पंच डिस्प्ले के साथ आएगा, जो कि स्क्रीन के ऊपरी बायीं हिस्से में स्थित है। जैसे कि हमने बताया इस फोन का मॉडल नंबर V2047A है, जो कि इससे पहले गीकबेंच पर लिस्ट हो चुका है। वीवो फोन की बैटरी 4,130 एमएएच की हो सकती है।

TENAA लिस्टिंग में दिखा है कि कथित वीवो एक्स60 प्रो फोन 8 जीबी और 12 जीबी रैम विकल्प में आ सकता है, जिसके साथ 128 जीबी  और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी। हालांकि, पुरानी लीक में वीवो स्टोर लिस्टिंग का हवाला देते हुए दावा किया गया था वीवो एक्स60 प्रो कर्व्ड डिस्प्ले के साथ फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में स्लिम बेजल्स दी जाएंगी। प्रो वेरिएंट में 12 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ सिंगल कॉन्फिगरेशन मिलेगा। इसके अलावा, TENAA साइट पर क्वाड रियर कैमरा सेटअप की भी जानकारी हासिल हुई थी।

इसके अलावा TENAA की कथित लिस्टिंग में में दिखा कि वीवो एक्स60 प्रो फोन 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस होगा, इसके साथ 13 मेगापिक्सल का सेंसर और 8 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा।

वीवो एक्स60 सीरीज़ नए Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर से लैस होगी और इसे 29 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा जिसकी पुष्टि खुद कंपनी ने की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo X60 Pro, Vivo X60 Pro Specifications, Vivo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  2. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  3. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
  4. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  7. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  8. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  9. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »