50MP कैमरा के साथ Vivo X60t Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Vivo X60t Pro+ स्मार्टफोन की कीमत CNY 4,999 (लगभग 57,400 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसके अलावा, फोन के CNY 5,999 (लगभग 68,900 रुपये) है, जिसमें फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मिलता है।

50MP कैमरा के साथ Vivo X60t Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

क्लासिक ऑरेंज और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा फोन

ख़ास बातें
  • Vivo X60t Pro Plus फोन में 4,200mAh की बैटरी दी गई है
  • वीवो एक्स60टी प्रो प्लस क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में मिलेंगे दो कलर ऑप्शन
विज्ञापन
Vivo X60t Pro+ स्मार्टफोन को चीनी मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है, जिसके स्पेसिफिकेशन पहले लॉन्च हो चुके Vivo X60 Pro+ के समान है। इन दोनों फोन में मौजूद प्रमुख अंतर रियर कैमरा सेटअप में है। नए फोन में 12 मेगापिक्सल का पोट्रेट लेंस मौजूद है, जबकि वीवो एक्स60 प्रो प्लस फोन में 32 मेगापिक्सल सेंसर शामिल है। वहीं, दूसरी ओर वीवो एक्स60 प्रो प्लस फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे के साथ आता है। इसके अलावा, दोनों फोन के सभी स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे ही हैं। वीवो एक्स60टी प्रो प्लस फोन में 4,,200 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है।
 

Vivo X60t Pro+ price, availability

Vivo X60t Pro+ स्मार्टफोन की कीमत CNY 4,999 (लगभग 57,400 रुपये) से शुरू होती है, जो कि फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इसके अलावा, फोन के CNY 5,999 (लगभग 68,900 रुपये) है, जिसमें फोन का 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मिलता है। इस फोन में आपको क्लासिक ऑरेंज और डार्क ब्लू कलर ऑप्शन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। वीवो एक्स60टी प्रो प्लस की सेल कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।  
 

Vivo X60t Pro+ specifications

डुअल-सिम (नैनो) वीवो एक्स60टी प्रो प्लस फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित Origin OS 1.0 पर चलता है और इसमें 6.56 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2376 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 92.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 19.8:9 आस्पेक्ट रेशियो मौजूद है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी तक LPDDR5 रैम और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए वीवो एक्स60टी प्रो प्लस फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें f/1.57 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का GN1 प्राइमरी सेंसर दिया गया है। कैमरा सेटअप में f/2.2 गिम्बल स्टेब्लाइज़ेशन के साथ 48 मेगापिक्सल का Sony IMX 598 सेकेंडरी कैमरा, f/1.98 लेंस के साथ 12 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और f/3.4 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का चौथा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए वीवो एक्स60टी प्रो प्लस में 32 मेगापिक्सल का कैमरा f/2.45 लेंस के साथ दिया गया है।

वीवो ने वीवो एक्स60टी प्रो प्लस फोन में 4,200 एमएएच की बैटरी दी है, जिसके साथ आपको 55 वॉट फ्लैशचार्ज फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी भी मिलेगा। कंपनी का दावा है कि यह फोन 4जी पर 12.7 घंटे तक का टॉक-टाइम और 276 घंटे का 4जी स्टैंडबाय टाइम देगा। कनेक्टिविटी के लिए वीवो एक्स60टी प्रो प्लस फोन में 5जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.2, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर्स की बात करें, तो इसमें कलर टेम्परेचर सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और एक लेजर-फोकस सेंसर शामिल हैं। फोन में कंपनी ने इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है। फोन का डायमेंशन 158.59x73.35x9.10mm  और भार 190.6 ग्राम है।
 

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.56 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2376 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »