Vivo X60 हो सकता है Samsung के प्रोससर से लैस, गीकबेंच लिस्टिंग आई सामने

लिस्टिंग में यह भी खुलासा हुआ है कि Vivo X60 फोन 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 से लैस होगा।

Vivo X60 हो सकता है Samsung के प्रोससर से लैस, गीकबेंच लिस्टिंग आई सामने

Vivo X60 एंड्रॉयड 11 पर कर सकता है काम

ख़ास बातें
  • Vivo X60 फोन 12 जीबी रैम के साथ आ सकता है
  • Vivo X60 और Vivo X60 Pro इस सीरीज़ के दो फोन होंगे
  • लिस्टिंग में फोन मॉडल नंबर V2047A के साथ लिस्ट है
विज्ञापन
Vivo X60 स्मार्टफोन Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर के साथ कथित रूप से गीकबेंच पर लिस्ट हुआ है। वेबसाइट पर स्मार्टफोन के स्कोर काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 फ्लैगशिप प्रोसेसर के समान है। Vivo ने पहले ही टीज़ किया था कि यह फोन सैमसंग एक्सिनॉस 1080 प्रोसेसर के साथ आएगा और अब वीबो पोस्ट में दावा किया गया है कि वीवो एक्स60 पहला ऐसा फोन होगा जो कि सैमसंग के फ्लैगशिप प्रोसेसर से लैस होगा। वीवो एक्स60 5जी सीरीज़ में Vivo X60 और Vivo X60 Pro स्मार्टफोन आ सकते हैं, जिन्हें 29 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा।

गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार, फोन मॉडल नंबर V2047A के साथ लिस्ट है जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Vivo X60 होगा। लिस्टिंग में वीवो एक्स60 स्मार्टफोन का सिंगल-कोर स्कोर 888 है और मल्टी-कोर स्कोर 3,244 है। लिस्टिंग में यह भी खुलासा हुआ है कि वीवो एक्स60 फोन 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड 11 से लैस होगा। दिलचस्प बात यह है कि Samsung Exynos 1080 प्रोसेसर के यह स्कोर हाल ही में लॉन्च हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के करीब हैं।
 
vivo
Vivo ने आधिकारिक तौर पर वीबो पर ऐलान किया है की वीवो एक्स60 5जी फोन सैमसंग एक्सिनॉस 1080 प्रोसेसर से लैस होगा। कंपनी ने इससे पहले चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट पर सैमसंग के फ्लैगशिप प्रोसेसर को पोस्टर के जरिए टीज़ किया था।

वीवो एक्स60 5जी सीरीज़ को 29 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा और यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जो सैमसंग के ऑक्टा-कोर एक्सिनोस 1080 प्रोसेसर से लैस होगा। 5एनएम प्रोसेस-बेस्ड चिप 5जी के साथ आती है और इसमें 200 मेगापिक्सल तक कैमरा सेंसर सपोर्ट मौजूद है। इस मोबाइल प्रोसेसर में 4+3+1 कोर कॉन्फिगरेशन है और यह हाई-रिफ्रेश रेट डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। वीवो एक्स60 5जी सीरीज़ OriginOS पर चलेगी।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. boltt ACE 5G, EVO की सेल फिर से शुरू, पहली सेल में सिर्फ कुछ घंटों में बिक गए थे सारे स्मार्टफोन
  2. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  3. AI को रोकना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे! ChatGPT के जन्मदाता ने बताया क्यों बन सकता है AI मानवता के लिए खतरा
  4. ₹2000 तक की UPI पेमेंट रहेगी फ्री! सरकार ने दूर की उलझन
  5. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  6. फोन में दिखाई देगी पावर बैंक की बैटरी हेल्थ, Oppo ने लॉन्च किया नया 10000mAh Power Bank, जानें कीमत
  7. Moto G67s Power का लॉन्च जल्द, 4GB रैम, MediaTek चिप संग यहां आया नजर
  8. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  10. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »