Airtel, Vi जैसे ऑपरेटर्स की तुलना में रिलायंस जियो अभी भी कुछ प्लान बेहद किफायती दाम में पेश करती है। खासकर कंपनी के 1 साल या 365 दिनों की वैधता वाले प्लान काफी किफायती साबित होते हैं। इन प्लान्स की खास बात यह है कि इनमें भरपूर डेली डेटा मिलता है, वैलिडिटी की टेंशन 1 साल के लिए खत्म हो जाती है। इसके अलावा सालभर OTT ऐप्स पर एंटरटेनमेंट का लाभ भी लिया जा सकता है।
Vodafone Idea साल भर की वैधता के साथ एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करता है। 1999 रुपये की शुरुआती कीमत वाले प्लान में कुल 24GB डाटा प्रदान किया जाता है। वहीं 3799 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में रोजाना 2GB डाटा के साथ Amazon Prime का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसके अलावा वोडाफोन आइडिया के 3699 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में Disney+ Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है।
यदि Jio रीचार्ज की बात करें, तो 1,299 रुपये में कुल मिलाकर 24GB डाटा मिलता है, हालांकि इसकी वैधता 336 दिन तक की ही है। Vi का यह प्लान Airtel से केवल 1 रुपये ज्यादा है, जिसमें 1,499 रुपये में आपको 24GB डाटा++3600 SMS+ अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट मिलते हैं।