Vi Recharge Plans Hike: आज रिचार्ज करने पर Rs 600 तक बचाएं, कल से देने होंगे ज्यादा पैसे

Vi Recharge Plans Hike : अगर आप Vi कस्‍टमर हैं और रिचार्ज की तारीख नजदीक आ रही है तो अपना नंबर आज ही रिचार्ज करा लें। इससे आपको 600 रुपये तक बचत हो सकती है।

Vi Recharge Plans Hike: आज रिचार्ज करने पर Rs 600 तक बचाएं, कल से देने होंगे ज्यादा पैसे

कंपनी कुल 13 टैरिफों को रिवाइज करने जा रही है। इनमें सबसे सस्‍ता टैरिफ जोकि 19 रुपये का था अब 22 रुपये का हो जाएगा।

ख़ास बातें
  • वोडा-आइडिया के रिचार्ज प्‍लान्‍स कल से होंगे महंगे
  • आज पुरानी कीमतों में रिचार्ज कराया जा सकता है
  • 365 दिनों के रिचार्ज पर बचाए जा सकते हैं 600 रुपये
विज्ञापन
Vi (Voda idea) New Recharge Plan : टेलिकॉम कंपनियों ने मोबाइल रिचार्ज को महंगा कर दिया है। आज 3 जुलाई से जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) के सभी प्रीपेड-पोस्‍टपेड मोबाइल रिचार्ज की कीमत बढ़ गई है। हालांकि अगर आप वोडा-आइडिया (Vi) का सिम इस्‍तेमाल करते हैं, तो आज का दिन बाकी है। वीआई ने भी अपने रिचार्ज प्‍लान्‍स को महंगा किया है, लेकिन बढ़ी हुई कीमतें कल यानी 4 जुलाई से लागू होंगी। अगर आप Vi कस्‍टमर हैं और रिचार्ज की तारीख नजदीक आ रही है तो अपना नंबर आज ही रिचार्ज करा लें। इससे आपको 600 रुपये तक बचत हो सकती है। 

वोडा-आइडिया के सभी टैरिफ कल से महंगे हो जाएंगे। कंपनी कुल 13 टैरिफों को रिवाइज करने जा रही है। इनमें सबसे सस्‍ता टैरिफ जोकि 19 रुपये का था अब 22 रुपये का हो जाएगा। यह एक डेटा ऐड ऑन प्‍लान है और एक दिन के लिए 1 जीबी डेटा ऑफर करता है। इसी तरह, सबसे महंगा प्रीपेड रिचार्ज जोकि 2899 रुपये का था, अब 3599 रुपये का हो जाएगा। 
 

Vi New Recharge Plans 

Vi ने जिन 13 रिचार्ज प्‍लान्‍स को रिवाइज किया है उनमें सबसे सस्‍ता 28 दिनों की वैलिड‍िटी वाला रिचार्ज अब 199 रुपये का हो गया है। पहले इसकी कीमत 179 रुपये थी। इसी तरह 269 रुपये का प्लान अब 299 रुपये का होगा। 299 रुपये वाले 28 दिनों के रिचार्ज के लिए 349 रुपये देने होंगे। 
Latest and Breaking News on NDTV

56 दिनों का सबसे सस्‍ता प्‍लान जो 329 रुपये का था, अब 369 रुपये का हो जाएगा। 479 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज अब 579 रुपये में होगा। 539 रुपये के प्लान के लिए आपको 649 रुपये देने होंगे। 

84 दिनों का प्रीपेड रिचार्ज जो 459 रुपये का है, कल से 509 रुपये का हो जाएगा। 719 रुपये के प्लान के लिए 859 रुपये देने होंगे। 84 दिनों का सबसे महंगा जो प्रीपेड रिचार्ज 839 रुपये का है, वह अब 979 रुपये में आएगा। कंपनी 180 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज भी लाती है। यह 1449 रुपये का है, लेकिन कल से इसकी कीमत 1749 रुपये हो जाएगी। 365 दिन वाले रिचार्ज प्‍लान्‍स लगभग 600 रुपये महंगे हुए हैं। 2899 रुपये के रिचार्ज के लिए कल से 3499 रुपये देने होंगे। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  2. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  3. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  4. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  6. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  8. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  9. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  10. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »