• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का ये प्लान Airtel, VI पर भारी, सस्ते में 388 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनिलमिटेड कॉलिंग का लाभ

Jio का ये प्लान Airtel, VI पर भारी, सस्ते में 388 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनिलमिटेड कॉलिंग का लाभ

Airtel के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है।

Jio का ये प्लान Airtel, VI पर भारी, सस्ते में 388 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनिलमिटेड कॉलिंग का लाभ

Photo Credit: Jio

Jio के 2,879 रुपये के प्लान में डेली 2GB डाटा मिलता है।

ख़ास बातें
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है।
  • Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में 388 दिनों की वैधता दी जाती है।
  • Airtel के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है।
विज्ञापन
अगर हर महीने रिचार्ज करवाने के झंझट से परेशान हो गए हैं और एक बार में साल भर की छुट्टी चाहते हैं तो हम आपके लिए Jio का किफायती प्रीपेड प्लान लेकर आए हैं। जियो के इस प्लान में 365 दिनों के बजाय 388 दिनों की वैधता मिल रही है। जियो का यह प्लान अपने फायदों से Airtel और Vodafone Idea को कितनी टक्कर दे रहा है, इसके बारे में आप यहां विस्तार से जान सकते हैं।

Jio का 2,879 रुपये वाला प्लान: Jio के 2,879 रुपये वाले प्लान में डेली 2GB डाटा दिया जाता है। 365 दिनों की वैधता वाले इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 एसएमएस दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात करें तो ग्राहकों को जियो ऐप्स का मुफ्त एक्सेस मिलता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 Kbps तक हो जाती है, यानी कि अनलिमिटेड डाटा एक्सेस मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों के साथ 23 दिनों की अतिरिक्त वैधता और अतिरिक्त 87GB डाटा दिया जा रहा है।

Airtel का 2,999 रुपये वाला प्लान: Airtel के 2,999 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा मिलता है। इस प्लान में 365 दिनों की वैधता दी जाती है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग प्रदान करता है। इस प्लान में डेली 100 SMS दिए जाते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में Apollo 24|7 Circle, फ्री Hellotunes, Wynk Music फ्री और FASTag रिचार्ज पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है।

Vodafone Idea का 3,099 रुपये का प्लान: Vodafone Idea के 3,099 रुपये के प्लान में हर दिन 2जीबी डाटा प्रदान किया जाता है। 365 दिनों की वैधता के साथ इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों के तौर पर 1 साल के लिए Disney+Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। अनलिमिटेड नाइट डाटा के तहत रात 12 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बिना अतिरिक्त चार्ज के अनिलिमिटेड डाटा का लाभ मिलता है। वीकेंड डाटा रोलओवर के तहत यूजर्स सोमवार से शुक्रवार तक का बचा हुआ डाटा वीकेंड (शनिवार और रविवार) में कर सकते हैं। इसके अलावा बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के 2GB तक हर महीने डाटा बैकअप मिलता है। ग्राहकों को Vi Movies & TV VIP एक्सेस मुफ्त में मिलता है। वहीं डाटा लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक हो जाती है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »