Travel News India

Travel News India - ख़बरें

  • ट्रेन टिकट बुक करने पर 3% का डिस्काउंट, यहांं से करें बुक
    रेलवे मंत्रालय ने डिजिटल टिकट बुकिंग को बढ़ावा देने के लिए RailOne ऐप यूजर्स को बड़ी राहत दी है। अब अनरिजर्व्ड ट्रेन टिकट खरीदने पर यात्रियों को 3 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी, चाहे पेमेंट किसी भी डिजिटल मोड से किया जाए। यह ऑफर 14 जनवरी 2026 से 14 जुलाई 2026 तक लागू रहेगा। अभी तक यह फायदा सिर्फ R-wallet से पेमेंट करने पर ही मिलता था। मंत्रालय ने CRIS को ऐप में जरूरी तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। रेलवे का मानना है कि इससे डिजिटल पेमेंट और ऑनलाइन टिकटिंग को बढ़ावा मिलेगा।
  • Indigo की फ्लाइट हुई कैंसल, तो कपल ने ऑनलाइन अटैंड कर लिया अपनी ही शादी का रिसेप्शन!
    IndiGo की बड़े पैमाने पर हो रही फ्लाइट कैंसिलेशन का असर देशभर के यात्रियों पर दिखाई दे रहा है। इसी बीच कर्नाटक के हुबली में एक अनोखी स्थिति सामने आई, जहां एक नवविवाहित कपल अपनी ही रिसेप्शन सेरेमनी में पहुंच नहीं सका और वीडियो कॉल के जरिए समारोह में शामिल होना पड़ा। NDTV के मुताबिक, भुवनेश्वर से बेंगलुरु और फिर हुबली जाने वाली उनकी फ्लाइट बार-बार लेट होती रही और अंत में 3 दिसंबर को कैंसल कर दी गई। इस हफ्ते IndiGo ने 500 से ज्यादा उड़ानें रद्द की हैं और एयरलाइन का कहना है कि FDTL नियमों की गलत प्लानिंग के कारण यह संकट पैदा हुआ।
  • Best Apps for Air Travel in India: हवाई यात्रा कर रहे हैं? ये काम के ऐप्स फोन में रखना न भूलें
    पिछले कुछ दिनों से IndiGo फ्लाइट्स के डिले ने यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है, और ऐसी स्थिति में सही ऐप्स आपके पूरे ट्रैवल को मैनेज करने में बड़ी मदद करते हैं। Flightradar24 और FlightAware रियल-टाइम फ्लाइट स्टेटस बताते हैं, जबकि एयरलाइन ऐप्स गेट चेंज और शेड्यूल अपडेट सबसे पहले दिखाते हैं। लंबी देरी की हालत में IRCTC और RedBus जैसे ऐप्स बैकअप ट्रैवल विकल्प ढूंढने में काम आते हैं। DigiLocker डिजिटल डॉक्यूमेंट्स को तुरंत एक्सेस करने देता है और Google Maps एयरपोर्ट के अंदर भीड़ और टर्मिनल जानकारी दिखाता है। ऐसे ऐप्स फ्लाइट डिले के दौरान ट्रैवलर्स के लिए लाइफसेवर साबित होते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »