Telecom Plan

Telecom Plan - ख़बरें

  • हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
    डेली रिचार्ज के झंझट से छुटकारा चाहिए तो Jio, Airtel और Vodafone Idea के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान बेस्ट विकल्प साबित हो सकते हैं। इन प्लान में यूजर्स को डेली 2जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 एसएमएस फ्री दिए जाते हैं। इसके अलावा ये प्लान फ्री रोमिंग बेनिफिट्स, फ्री ओटीटी सब्सक्रिप्शन और रात भर फ्री डाटा जैसे लाभ प्रदान करते हैं।
  • Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
    Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए ₹10,000 वाला Broadband Freedom Pack ऑफर कर रहा है। इसमें 15 महीने की सर्विस वैलिडिटी और 100Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। यह पैक JioFiber और JioAirFiber कनेक्शन के लिए उपलब्ध है, लेकिन दोनों में डेटा लिमिट अलग-अलग है। JioFiber यूजर्स को 3.3TB डेटा मिलता है, जबकि JioAirFiber यूजर्स को 1TB डेटा दिया जाता है। पैक में Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV और ZEE5 समेत कई OTT ऐप्स के सब्सक्रिप्शन और लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस भी शामिल है। इसके अलावा, Jio के पास ₹8,888 वाला Freedom Pack भी है, जिसमें 30Mbps तक की स्पीड और लंबी वैलिडिटी मिलती है। रिचार्ज करने से पहले ग्राहकों को पात्रता और प्लान की शर्तें चेक करनी चाहिए।
  • Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
    Airtel ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए नई घोषणा की है, जिसके तहत इंटरनेशनल रोमिंग का लाभ फ्री में मिलेगा। अगर आप विदेश की यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आपको 5 दिनों के लिए 1 सिम के साथ हर साल फ्री रोमिंग का लाभ मिलेगा, जिसके लिए आपको अलग से कोई भी भुगतान नहीं करना होगा। एयरटेल के ₹499 से शुरू होने वाले प्लान के साथ यह लाभ मिलता है और ₹1,799 वाले फैमिली प्लान तक जारी रहता है। प्रत्येक सिम के साथ अलग-अलग बेनिफिट्स मिलते हैं।
  • विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
    Vodafone Idea के प्लान के आधार पर ग्राहक साल में 3 बार तक फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मिलने वाले फायदे हर प्लान के हिसाब से अलग-अलग हैं। इनमें इंटरनेशनल डाटा, आउटगोइंग कॉलिंग मिनट, कॉलिंग और एसएमएस और ट्रैवल की वैधता शामिल है। वोडाफोन आइडिया का कहना है कि इस ऑफर से सालाना ₹9,000 तक की बचत हो सकती है। इन पोस्टपेड प्लान में डाटा, कॉलिंग और एंटरटेनमेंट जैसे रेगुलर फायदे भी शामिल हैं।
  • Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
    Vodafone Idea 365 दिन यानी कि पूरे 1 साल की वैधता के साथ ₹3749 में एक प्रीपेड प्लान प्रदान करता है। इस प्रीपेड प्लान में रोजाना 4G और 5G दोनों ही स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट प्रदान किया जाता है। यह प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसमें डेली 100 एसएमस भी मिलते हैं। हालांकि, इसमें अन्य बंडल फायदे नहीं दिए जाते हैं।
  • ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
    भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) ने ग्राहकों के लिए 1 रुपये वाला खास प्लान पेश किया है। यह प्लान कंपनी खास यूजर्स को दे रही है। प्लान के बेनिफिट सुनेंगें तो तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस प्लान में यूजर को 24GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही वैधता रहने तक अनलिमिटिड कॉलिंग मिलेगी। साथ ही साथ अन्य बेनिफिट्स भी हैं।
  • ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
    Jio ने चुनिंदा प्रीपेड यूजर्स के लिए ₹51 का True Unlimited 5G Upgrade ऑफर दिया है। इस ऐड-ऑन के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा के अलावा 3GB 4G डेटा भी मिलता है। हालांकि, यह कोई अलग से मिलने वाला सामान्य रिचार्ज प्लान नहीं है और इसका फायदा लेने के लिए यूजर के पास पहले से योग्य बेस प्लान होना जरूरी है। ₹51 वाले ऑफर की वैधता मौजूदा बेस प्लान के साथ जुड़ी रहती है। इसके लिए 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क की उपलब्धता भी जरूरी है। जानें कौन से यूजर्स इस ऑफर का फायदा उठा सकते हैं।
  • Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
    Vodafone Idea के ₹1099 वाले प्लान में अनलिमिटेड डाटा मिलता है। सबसे खास बात यह है कि यह रोजाना अनलिमिटेड 5G और 4G डाटा प्रदान करता है, जिसमें कोई भी लिमिट नहीं है। वैधता की बात करें तो यह प्लान 84 दिनों तक चलता है, जिसस हिसाब से प्रति माह की कीमत ₹366 बैठती है। इस हिसाब से यह आमतौर पर आने वाले मासिक प्लान की तुलना में महंगा रहता है।
  • Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
    Airtel, Jio और Vodafone idea भारत में 1 साल की वैधता के साथ कई प्रीपेड प्लान की पेशकश करती हैं, लेकिन हम आज इन तीनों कंपनियों के ₹3599 में आने वाले ऐसे प्लान प्रीपेड प्लान की बात कर रहे हैं जो कि 365 दिनों की वैधता प्रदान करते हैं। यहां पर एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के इन तीनों प्लान के बीच की गई तुलना से आप यह जान सकते हैं कि किस प्लान में बेहतर फायदे मिल रहे हैं।
  • Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
    Jio ने 365 दिनों की वैधता वाला नया प्लान अपडेट किया है। कंपनी 1 साल वैलिडिटी के तहत 3599 रुपये का खास प्लान पहले से लेकर आती है, लेकिन 10वीं वर्षगांठ के मौके पर इस प्लान को सुपर-डुपर हिट प्लान बना दिया है। इस प्लान में कंपनी ने 120GB फ्री डेटा दे दिया है।
  • 1 प्लान में चलेंगे 4 लोगों के SIM, अनलिमिटेड 5G डेटा, कॉलिंग और OTP बेनिफिट्स भी
    Airtel के Family Postpaid Plans में परिवार के कई मोबाइल नंबरों को एक ही बिल के तहत चलाने की सुविधा मिलती है। कंपनी के ₹699 वाले प्लान में 2 कनेक्शन, ₹999 वाले प्लान में 3 कनेक्शन और ₹1,199 वाले प्लान में 4 कनेक्शन जोड़े जा सकते हैं। इन प्लान्स में Unlimited 4G और 5G Data, Unlimited Calling और रोजाना 100 SMS जैसे फायदे मिलते हैं। इसके अलावा चुनिंदा डिजिटल सब्सक्रिप्शन जैसे Amazon Prime, JioHotstar, Google One और Airtel Xstream Play के फायदे भी शामिल हैं। यहां जानें किस Family Postpaid Plan में कितने SIM और कौन-कौन से फायदे मिलते हैं।
  • Jio-Airtel के बाद अब BSNL भी जेब पर पड़ेगा भारी? महंगा हुआ ये वाला रिचार्ज प्लान
    BSNL ने अपने ₹225 वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है। प्लान की कीमत अभी भी ₹225 है, लेकिन इसकी सर्विस वैलिडिटी 30 दिन से घटाकर 28 दिन कर दी गई है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। डेली डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है। पहले प्लान की औसत दैनिक लागत ₹7.50 थी, जो अब 28 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से करीब ₹8.03 हो गई है। हालांकि, 2.5GB डेली डेटा के हिसाब से यह प्लान अब भी कम कीमत वाला विकल्प है।
  • Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
    Jio ने अपने 299 रुपये वाले लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को एक साल तक मौजूदा कीमत पर रिचार्ज करने के लिए Jio Prime Membership का विकल्प दिया है। इसकी कीमत 300 रुपये है और योग्य Jio प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक की जा सकती है। यानी अगर इस दौरान 299 रुपये वाला प्लान महंगा होता है, तो Prime सदस्य उसे मौजूदा कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे। 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और रोज 1.5GB डेटा मिलता है। यह फैसला Airtel के 299 रुपये वाले प्लान को बंद करने के बाद आया है।
  • BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
    BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूजर्स को खास तोहफा दिया है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों तक वैधता मिलती है। साथ ही नई सिम दी जाती है और कई बेनिफिट्स साथ में आते हैं।
  • BSNL मात्र ₹2399 में दे रहा 365 दिनों की वैधता के साथ डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉल, Airtel-Jio को कड़ी टक्कर
    BSNL का ₹2399 वाला प्लान रोजाना 2GB डाटा प्रदान करता है। इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। यह अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है। यह प्लान अनलिमिटेड डाटा प्रदान करता है, क्योंकि हाई स्पीड के बाद डाटा लिमिट खत्म होने के बाद 40kbps की स्पीड हो जाती है। इस प्लान में डेली 100 एसएमएस की सुविधा भी मिलती है। अगर ग्राहक 12 अगस्त, 2026 तक रिचार्ज करवाते हैं तो 47 दिनों की अतिरिक्त वैधता भी मिलती है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »