Tech Industry

Tech Industry - ख़बरें

  • AI की मार! 2 बड़ी स्टोरेज कंपनियां सोल्ड आउट, क्या महंगे होंगे गैजेट्स?
    Western Digital और Seagate ने संकेत दिया है कि 2026 तक की उनकी हार्ड ड्राइव क्षमता लगभग पूरी तरह आवंटित हो चुकी है। Western Digital के CEO के मुताबिक कंपनी 2026 के लिए “लगभग सोल्ड आउट” है और अधिकांश क्षमता बड़े एंटरप्राइज ग्राहकों को दी गई है। Seagate ने भी कहा कि उसके हाई कैपेसिटी नियरलाइन ड्राइव्स 2026 तक फुली अलॉटेड हैं। AI और क्लाउड डेटा सेंटर्स की बढ़ती मांग को इस स्थिति की मुख्य वजह माना जा रहा है। इसका असर कंज्यूमर मार्केट में उपलब्धता और कीमतों पर पड़ सकता है।
  • इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
    AI के बढ़ते असर के बीच Florida के डिफेंस टेक फाउंडर Aaron Sneed ने दावा किया है कि वह अपनी पूरी कंपनी AI एजेंट्स के सहारे चला रहे हैं। उन्होंने “The Council” नाम से करीब 15 AI एजेंट्स का सिस्टम तैयार किया है, जो HR, लीगल, सप्लाई चेन और डेटा मैनेजमेंट जैसे काम संभालता है। Sneed के मुताबिक इससे हर हफ्ते लगभग 20 घंटे की बचत होती है और लागत भी कम होती है। हालांकि उन्होंने माना कि अंतिम कानूनी और रणनीतिक फैसलों के लिए अभी भी मानव विशेषज्ञों की जरूरत पड़ती है।
  • Layoffs 2026: Meta का यू-टर्न! बंद किया मेटावर्स, 1 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की छुट्टी
    Meta ने Reality Labs डिविजन में 1,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी का ऐलान किया है। यह कटौती डिविजन की कुल वर्कफोर्स का करीब 10 प्रतिशत बताई जा रही है। कंपनी के मुताबिक, यह फैसला मेटावर्स से जुड़े निवेश को कम करने और AI-पावर्ड वियरेबल्स व मोबाइल इंटीग्रेशन जैसे नए फोकस एरिया में संसाधन शिफ्ट करने की रणनीति का हिस्सा है। Reality Labs को 2021 में लॉन्च किया गया था, लेकिन तब से यह यूनिट भारी नुकसान में रही है। ताजा कदम Meta की बदली हुई स्ट्रैटेजी की ओर इशारा करता है।
  • 22 हजार कर्मचारियों की जाएगी नौकरी! इस दावे ने छेड़ दी बड़ी बहस, Microsoft ने कहा...
    Microsoft को लेकर सोशल मीडिया पर छंटनी की नई रिपोर्ट्स ने कर्मचारियों और टेक इंडस्ट्री में चिंता बढ़ा दी है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि कंपनी जनवरी 2026 में 22,000 तक नौकरियों में कटौती कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, Azure, Xbox और सेल्स टीम्स पर असर पड़ सकता था। हालांकि, Microsoft के सीनियर अधिकारियों ने इन दावों को पूरी तरह गलत और अटकलों पर आधारित बताया है। कंपनी का कहना है कि फिलहाल ऐसे किसी बड़े Layoff की कोई योजना नहीं है।
  • Tesla ने भारतीय प्रोफेशनल को 7 वर्ष की जॉब के बाद किया बाहर, पिछले महीने दिया था प्रमोशन
    टेस्ला ने पिछले महीने छंटनी की शुरुआत की थी। कंपनी की वर्कफोर्स को लगभग 10 प्रतिशत घटाया गया था। इनमें एक भारतीय टेक प्रोफेशनल भी शामिल हैं, जिन्हें पिछले महीने ही प्रमोशन दी गई थी
  • अमेरिका के Miami में जमा हो रहे क्रिप्टो इंडस्ट्री के दिग्गज
    बहुत सी कंपनियां बुधवार से शुक्रवार तक चलने वाली बिटकॉइन कॉन्फ्रेंस का इस्तेमाल नेटवर्क बढ़ाने, आइडिया पेश करने और क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़ी घोषणाओं के लिए कर रही हैं

Tech Industry - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »