• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग

HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग

पेरेंटल कंट्रोल को PIN की सेफ्टी दी गई है। माता-पिता चाहें तो इसके ब्लूटूथ, MMS और Radio फीचर को भी बंद कर सकते हैं।

HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग

Photo Credit: HMD

HMD 105 4G स्कूल एडिशन में 1,450mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है।
  • कंपनी का दावा है कि स्टैंडबाय में फोन 15 दिनों तक चल सकता है।
  • फोन को कंपनी ने टिकाऊ बनाने के लिए IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है।
विज्ञापन

HMD ने बच्चों को स्मार्टफोन की लत से बचाने के लिए नया फीचर फोन लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया नवेला HMD 105 4G School Edition फीचर फोन है। बजट फीचर फोन, जैसा कि नाम से ही पता चलता है, खासतौर पर स्कूली बच्चों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी का कहना है कि इसमें पेरेंटल कंट्रोल दिया गया है। यानी बच्चे माता-पिता से कनेक्टेड भी रह सकेंगे, लेकिन बिना इंटरनेट! इसमें वेब ब्राउजर नहीं दिया गया है। HMD बजट फीचर फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। यह 32GB तक स्टोरेज को सपोर्ट कर सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी मेन फीचर्स के बारे में। 

HMD 105 4G School Edition Price

HMD 105 4G School Edition को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। फोन की कीमत का खुलासा अभी होना बाकी है। फोन कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। यह स्यान कलर में आता है। 

HMD 105 4G School Edition Specifications

HMD 105 4G School Edition खासतौर पर स्कूली बच्चों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया फोन है। यह उन माता-पिता के लिए है जो अपने बच्चों को बिना किसी ध्यान भटकाने वाले स्मार्टफोन के, अपने से कनेक्टेड रखना चाहते हैं। कंपनी का कहना है कि फोन में ऐसा कुछ भी मौजूद नहीं है जिससे कि बच्चों का समय खराब हो। हां, लेकिन इसमें मैसेज भेजे जा सकते हैं, कॉलिंग हो सकती है, मगर वेब ब्राउजर नहीं मिलेगा। फोन में मनोरंजन के नाम पर सिर्फ Snake गेम मिलता है। 

HMD 105 4G School Edition में रिकॉर्डिंग फंक्शन भी नहीं है। पेरेंटल कंट्रोल को PIN की सेफ्टी दी गई है। माता-पिता चाहें तो इसके ब्लूटूथ, MMS और Radio फीचर को भी बंद कर सकते हैं। फोन में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें 240×320 पिक्सल का रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह नैनो सिम को सपोर्ट करता है। फोन में 64MB रैम है, और 128MB की स्टोरेज मिलती है। फोन 32GB तक स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से सपोर्ट करता है। 

HMD 105 4G स्कूल एडिशन में 1,450mAh की बैटरी दी गई है। खास बात यह भी कि बैटरी को निकाला भी जा सकता है। कंपनी का दावा है कि स्टैंडबाय में फोन 15 दिनों तक चल सकता है। फोन में 2,000 कॉन्टैक्ट्स सेव किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 2G, 3G, और 4G का सपोर्ट है। साथ ही ब्लूटूथ 5.0 भी है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट दिया गया है और म्यूजिक आदि के लिए 3.5mm हेडफोन जैक भी है। फोन को कंपनी ने टिकाऊ बनाने के लिए IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च किया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  6. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  8. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  9. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  10. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »