अमेरिका के Miami में जमा हो रहे क्रिप्टो इंडस्ट्री के दिग्गज

मियामी में क्रिप्टो और टेक कंपनियों को आकर्षित करने में शहर के मेयर Francis Suarez का बड़ा योगदान है

अमेरिका के Miami में जमा हो रहे क्रिप्टो इंडस्ट्री के दिग्गज

क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने पिछले वर्ष मियामी में NBA एरिना के लिए ब्रांडिंग के राइट्स खरीदे थे

ख़ास बातें
  • Blockchain.com ने भी मियामी की Wynwood डिस्ट्रिक्ट में ऑफिस खोला है
  • इसी डिस्ट्रिक्ट में कुछ अन्य टेक फर्में और इनवेस्टर्स भी मौजूद हैं
  • बिटकॉइन कॉन्फ्रेंस के दौरान कम से कम 75 कंपनियां घोषणाएं कर सकती हैं
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो इंडस्ट्री तेजी से बढ़ी है। अमेरिका के मियामी में हो रही  Bitcoin कॉन्फ्रेंस में इसकी झलक मिल रही है। बहुत सी कंपनियां बुधवार से शुक्रवार तक चलने वाली इस कॉन्फ्रेंस का इस्तेमाल नेटवर्क बढ़ाने, आइडिया पेश करने और क्रिप्टो इंडस्ट्री से जुड़ी घोषणाओं के लिए कर रही हैं। मियामी शहर ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी को डिवेलप करने की महत्वपूर्ण लोकेशंस में से एक के तौर पर अपनी साख मजबूत कर रहा है। 

Associated Press की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क शहर और सिलिकॉन वैली पिछले वर्ष ब्लॉकचेन स्टार्टअप्स की फंडिंग के लिहाज से अग्रणी थे और इन्होंने क्रमशः 6.5 अरब डॉलर और 3.9 अरब डॉलर जुटाए थे। क्रिप्टो एक्सचेंज FTX ने पिछले वर्ष मियामी में NBA एरिना के लिए अमेरिकन एयरलाइंस की जगह ब्रांडिंग के राइट्स खरीदे थे। Blockchain.com ने भी मियामी की Wynwood डिस्ट्रिक्ट में ऑफिस खोला है। इसी डिस्ट्रिक्ट में कुछ अन्य टेक फर्में और इनवेस्टर्स भी अपना कारोबार शुरू कर रहे हैं। 

मियामी में क्रिप्टो और टेक कंपनियों को आकर्षित करने में शहर के मेयर Francis Suarez का बड़ा योगदान है। Blockchain.com के को-फाउंडर और  CEO Peter Smith का कहना है कि Wynwood में टेक सेक्टर के लिए जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि Wynwood में सैन फ्रांसिस्को और न्यूयॉर्क की तरह टेक कंपनियों की बड़ी संख्या है। टेक इंडस्ट्री से जुड़े अन्य लोगों का मानना है कि मियामी और फ्लोरिडा दोनों बिजनेस के लिए अच्छी लोकेशंस हैं और ये महामारी के दौरान भी खुली थी। 

हालांकि, बिटकॉइन के लिए पिछला एक वर्ष उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इसने नवंबर में 67,553 डॉलर का हाई लेवल छुआ था और जनवरी के अंत तक इसका प्राइस घटकर लगभग आधा रह गया था। नवंबर के प्राइस से यह अभी लगभग 30 प्रतिशत नीचे है। बिटकॉइन क्रिप्टो सेगमेंट के नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) जैसे कुछ बड़े ट्रेंड्स से भी लगभग दूर रहा है। NFT से डिजिटल आर्ट और अन्य आइटम्स की यूनीक कॉपीज को नीलाम करने का मौका मिलता है। बिटकॉइन कॉन्फ्रेंस के आयोजकों ने बताया कि इस इवेंट के दौरान कम से कम 75 कंपनियां घोषणाएं करेंगी। पिछले वर्ष इस इवेंट में अल साल्वाडोर के प्रेसिडेंट Nayib Bukele ने यह जानकारी देकर हैरान किया था कि उनका देश बिटकॉइन का कानूनी दर्जा दे रहा है। इस वर्ष भी Bukele इस इवेंट में मौजूद होंगे। इस बार बिटकॉइन पेमेंट ऐप Strike की ओर से कोई बड़ी घोषणा होने की उम्मीद की जा रही है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Industry, Crypto, Bitcoin, Miami, Investors, Blockchain, America, Tech
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »