Tata Punch Price

Tata Punch Price - ख़बरें

  • Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
    महिंद्रा एंड महिंद्रा की इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स एक लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है। महिंद्रा की इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले SUV के सेगमेंट में भी मजबूत पोजिशन है। अगस्त में महिंद्रा की XEV 9S की बिक्री सबसे अधिक रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV ने Tata Motors की Punch EV को पीछे छोड़ा है। Mahindra XEV 9s की सिंगल चार्ज में 679 किलोमीटर तक की रेंज है।
  • Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
    अगस्त में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने XEV 9s की 4,508 यूनिट्स को डीलरशिप्स को डिस्पैच किया है। Tata Motors की Punch EV की लगभग 4,430 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इस मार्केट में Tata Nexon EV का 3,975 यूनिट्स के साथ तीसरा स्थान है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में कई महीनों तक पहले स्थान पर रहने वाली MG Motor की Windsor EV का अगस्त में चौथा स्थान है।
  • Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
    Tata Punch के अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 5000 रुपये से 10000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई कीमतों के बाद अब एंट्री-लेवल टाटा पंच की कीमत 5.75 लाख रुपये हो गई है। जबकि टॉप-वर्जन की कीमत 10.77 लाख रुपये हो गई है। दोनों ही एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
  • EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
    अगर आपका बजट 10 लाख रुपये तक है और आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो भारतीय बाजार में कई विकल्प मौजूद हैं। Tata Tiago EV और MG Comet EV इस सेगमेंट की किफायती इलेक्ट्रिक कारों में शामिल हैं। वहीं Tata Punch EV SUV जैसी डिजाइन के साथ 10 लाख रुपये के आसपास उपलब्ध है। MG Windsor EV की सामान्य कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है, लेकिन BaaS यानी Battery-as-a-Service विकल्प के साथ इसकी शुरुआती कीमत कम हो जाती है। BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग से चुकानी होती है। यहां इन चारों इलेक्ट्रिक कारों की कीमत, बैटरी और रेंज के बारे में जानें।
  • इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
    टाटा मोटर्स ने जुलाई में 13,579 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 101.8 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के पोर्टफोलियो में Curvv EV, Sierra EV, Harrier EV, Tiago EV, Tigor EV, Punch EV और Nexon EV शामिल हैं। देश में पिछले महीने इलेक्ट्रिक कारों की कुल सेल्स में टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी लगभग 43 प्रतिशत की है।
  • सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
    भारतीय बाजार में 10 लाख रुपये तक के बजट में कई इलेक्ट्रिक कारें उपलब्ध हैं। इनमें Tata Tiago EV, MG Comet EV और Tata Punch EV जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, Tata Tiago EV और MG Windsor EV को Battery-as-a-Service (BaaS) विकल्प के साथ और भी कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। हालांकि, BaaS मॉडल में बैटरी की कीमत अलग होती है और उसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता है। अगर आप नई EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो कीमत के साथ रेंज, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, बैटरी वारंटी और सर्विस नेटवर्क पर भी ध्यान देना जरूरी है।
  • Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
    Punch EV को इस टेस्ट में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.09 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट मिले हैं। इससे पता चलता है कि टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सुरक्षा पर काफी जोर दिया है। Punch EV के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
  • Citroen E-C3X Launched in India: 320Km रेंज, JBL ऑडिया सिस्टम के साथ आई Tata Punch EV राइवल!
    Citroen India ने भारतीय बाजार में नई Citroen E-C3X इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर दी है। यह EV LED हेडलैंप, 15-इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और Connected Car 2.0 फीचर्स के साथ आती है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹10.25 लाख रखी है। वहीं Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ ग्राहक इसे ₹6.89 लाख की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक कार का मेंटेनेंस कॉस्ट ₹0.19 प्रति किलोमीटर है। नई E-C3X की बुकिंग भारत में शुरू हो चुकी है।
  • मात्र 21 हजार में अपनी बनाएं Tata Punch EV Facelift, सिंगल चार्ज में चलेगी 335 किमी
    Tata Punch EV Facelift की बुकिंग आज से ऑनलाइन और डीलरशिप पर शुरू हो गई है। Tata Punch EV Facelift की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये से लेकर 12.59 लाख रुपये तक है। Punch EV Facelift में दो बैटरी पैक 30kWh और 40kWh के विकल्प मिलते हैं। वहीं रेंज की बात करें तो 30kWh बैटरी की रेंज 260 किमी और 40kWh बैटरी की रेंज 335 किमी है।
  • Tata Punch EV फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: 468km रेंज, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ भी! जानें सभी वेरिएंट्स की कीमत
    Tata Motors ने Punch EV फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च कर दी है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है। कंपनी के मुताबिक इसमें नया 40kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो ARAI सर्टिफाइड 468 किमी की रेंज देता है। 65kW DC फास्ट चार्जिंग से बैटरी 26 मिनट में 20 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो सकती है। नए मॉडल में ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट, वॉइस असिस्टेड सनरूफ और छह एयरबैग जैसे फीचर्स शामिल हैं। यह पांच वेरिएंट और कई नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
  • 2026 Tata Punch फेसलिफ्ट हुई लॉन्च: टेक अपग्रेड्स, डिजाइन अपडेट्स और नया इंजन ऑप्शन, कीमत 5.59 लाख से शुरू
    भारत में माइक्रो-SUV सेगमेंट की पॉपुलर कार Tata Motors की Tata Punch को आखिरकार पहला फेसलिफ्ट मिल गया है। Tata Punch 2026 Facelift के साथ कंपनी ने इस बार डिजाइन से ज्यादा टेक्नोलॉजी और फीचर्स पर फोकस किया है। नई फेसलिफ्ट को कुल छह वेरिएंट्स में पेश किया गया है, जिनमें Smart, Pure, Pure+, Adventure, Accomplished और Accomplished+ S शामिल हैं। अपडेटेड माइक्रो-SUV की शुरुआती कीमत Rs 5.59 लाख (ex-showroom) रखी गई है। कंपनी के मुताबिक, भारत भर में इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही डिलीवरी भी शुरू होने की उम्मीद है।
  • 4 साल में 8 लाख की बचत करेगी Tata Punch EV, ऐसे होगा फायदा ही फायदा
    10 लाख रुपये के बजट में Tata Punch EV बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकती है। Tata Punch EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9,99,000 रुपये है। Punch EV को 4 साल तक चलाने पर किसी पेट्रोल कार की तुलना में ग्राहक 8 लाख रुपये के करीब बचत कर सकते हैं। Punch EV में 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट, आईएसओफिक्स, iTPMS, रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
  • टाटा मोटर्स की Tiago EV 50,000 से ज्यादा कस्टमर्स तक पहुंची
    इस EV की लॉन्च के बाद से कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी 50,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। टाटा मोटर्स के EV पोर्टफोलियो में Tigor EV, X-Pres T, Punch EV, Nexon EV और Curvv EV शामिल हैं। Tiago EV को दो वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी की योजना Harrier EV, Safari EV, Avinya और Sierra EV को भी पेश करने की है।
  • Tata Motors की EV और CNG कारों के दम पर सेल्स 14 प्रतिशत बढ़ी
    पिछले महीने EV के सेगमेंट में टाटा मोटर्स की सेल्स 6,738 यूनिट्स की रही। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी है
  • Tata Motors की जनवरी में सेल्स 12 प्रतिशत बढ़ी, इलेक्ट्रिक कारों में कंपनी की टॉप पोजिशन
    हाल ही में इसने Punch का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया था। इलेक्ट्रिक कार के सेगमेंट में लगभग 85 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इसका पहला स्थान है। टाटा मोटर्स की कॉम्पैक्ट SUV Nexon की मैन्युफैक्चरिंग छह लाख यूनिट्स की हो गई है

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »