यह देश में कंपनी का पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल था। इसका मुकाबला Hyundai की क्रेटा इलेक्ट्रिक, Tata Motors की Curvv EV और Mahindra & Mahindra की BE6 से है। MG Motor की Windsor EV को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। देश में पिछले कुछ महीनों से यह सबसे अधिक बिकने वाली EV है। इसकी लॉन्च के बाद से 27,000 यूनिट्स से अधिक की बिक्री हुई है।
20 लाख रुपये के बजट में Tata Curvv EV की टक्कर Mahindra BE 6 से हो रही है। Tata Curvv EV की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 17,49,000 रुपये है। जबकि Mahindra BE 6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 19,64,999 रुपये है। Tata Curvv EV में 45 kWh हाई एनर्जी डेंसिटी लिथियम आयन बैटरी पैक है। वहीं Mahindra BE 6 में 59 kWh का लिथियम आयन बैटरी पैक है।
Hyundai Creta EV को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को Bharat Mobility Expo 2025 में भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया। इवेंट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह Tata Curvv EV, Mahindra BE 6 और MG ZS EV जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगी। Hyundai Creta EV को 18 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
भारत में इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर मार्केट में Tata Motors का दबदबा है, लेकिन अब Mahindra अपने दो नए EV मॉडल्स, BE 6e और XEV 9e के साथ बाजार में प्रतियोगिता को गर्माने जा रहे है। इनमें से BE 6e किफायती मॉडल है और XEV 9e अधिक प्रीमियम है। Tata के खेमे में वर्तमान में Curvv EV सबसे प्रीमियम मॉडल है। ऐसे में हम यहां Curvv EV और Mahindra के लेटेस्ट BE 6e इलेक्ट्रिक SUV के बीच कंपेरिजन कर रहे हैं।
इस EV की लॉन्च के बाद से कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी 50,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। टाटा मोटर्स के EV पोर्टफोलियो में Tigor EV, X-Pres T, Punch EV, Nexon EV और Curvv EV शामिल हैं। Tiago EV को दो वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी की योजना Harrier EV, Safari EV, Avinya और Sierra EV को भी पेश करने की है।
Harrier का प्राइस 15 लाख रुपये से 24.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। यह फाइव सीटर SUV है जिसका मुकाबला Hyundai की Creta और Kia Seltos जैसी SUV से होता है