• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Tata Curvv होगी 7 अगस्त को लॉन्च, सेफ्टी फीचर्स, रेंज और कीमत से लेकर जानें सबकुछ

Tata Curvv होगी 7 अगस्त को लॉन्च, सेफ्टी फीचर्स, रेंज और कीमत से लेकर जानें सबकुछ

Tata Curvv में दो बैटरी ऑप्शन आने की उम्मीद है, जो कि फुल चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज प्रदान करेंगे।

Tata Curvv होगी 7 अगस्त को लॉन्च, सेफ्टी फीचर्स, रेंज और कीमत से लेकर जानें सबकुछ

Photo Credit: Tata Motors

Tata Curvv EV में दो बैटरी पैक होंगे।

ख़ास बातें
  • Tata Curvv EV की कीमत 17 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।
  • Tata Curvv के ICE वर्जन की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।
  • Tata Curvv EV फुल चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज प्रदान करेगी।
विज्ञापन
टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने हाल ही में Tata Curvv coupe SUV के प्रोडक्शन वर्जन का खुलासा किया। कार को पहली बार अप्रैल 2022 में एक ऑल-इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट के तौर पर शोकेस किया गया और जनवरी 2023 में इसका ICE फॉर्म शोकेस किया गया। अब कंपनी 7 अगस्त, 2023 को इलेक्ट्रिक Tata Curvv लॉन्च करने वाली है और बाद में पेट्रोल और डीजल वर्जन लॉन्च किए जाएंगे। यहां हम आपको लॉन्च से पहले Tata Curvv के डिजाइन, अनुमानित फीचर्स, कीमत और अन्य चीजों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Tata Curvv Price


Tata Curvv EV की कीमत 17 लाख रुपये और Tata Curvv के ICE वर्जन की कीमत 11 लाख रुपये से शुरू होने की उम्मीद है।
 

Tata Curvv Power & Range


Tata Curvv शुरुआत में ऑल-इलेक्ट्रिक मॉडल के तौर पर उपलब्ध होगी। इसमें दो बैटरी ऑप्शन आने की उम्मीद है, जो कि फुल चार्ज करने पर 500 किमी तक की रेंज प्रदान करेंगे। ICE वर्जन में 1.2 लीटर 3 सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर, 4 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है, जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन होगा।


Tata Curvv Features & Design


फीचर्स की बात करें तो Tata Curvv में पैनोरमिक सनरूफ, फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस कारप्ले/एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, एम्बिएंट लाइटिंग, टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील इल्यूमिनेटेड लोगो, लेदरेट अपहोल्स्ट्री, हवादार सीटें, कई लैंग्वेज में वॉयस असिस्टेंस समेत काफी कुछ मिलने की उम्मीद है। 

प्रोडक्शन मॉडल, कर्व कॉन्सेप्ट वर्जन के समान दिखता है। इसमें एलईडी लाइटबार के साथ एक बोल्ड फ्रंट एंड है जो पूरी चौड़ाई में फैला हुआ है। इसमें फ्लेयर्ड व्हील आर्च के साथ एक स्ट्रॉन्ग शोल्डर लाइन भी है जो इसे एक दमदार लुक प्रदान करती है। साइड में स्लूपिंग रूफ लाइन के साथ फ्लश डोर हैंडल मिलते हैं जो एक छोटे टेल सेक्शन में शामिल होते हैं। अन्य फीचर्स में रूफ स्पॉइलर, कनेक्टेड एलईडी टेललाइट्स, एक डिफ्यूजर और काफी कुछ शामिल हैं।


Tata Curvv Safety Features


सेफ्टी की बात करें तो इसमें मल्टीपल एयरबैग, ईएससी, टीसीएस, आईएसओफिक्स माउंट, 360-डिग्री कैमरा, रिवर्स पार्किंग सेंसर, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, ऑल डिस्क ब्रेक और काफी कुछ मिल सकता है। अब तक टाटा मोटर्स की कई कारों को अच्छी सेफ्टी रेटिंग मिली है तो ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि Curvv को भी एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी के लिए 5 स्टार मिलेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »