IPL 2025 में आज 32वां मैच दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का होगा। दिल्ली कैपिटल्स बढ़िया प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट अब तक पांच में से 4 मैच जीत चुकी है। आज होम ग्राउंड का फायदा भी दिल्ली को मिल सकता है। टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नम्बर पर मौजूद है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार जूझ रही है।
IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 28वां और 29वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। जबकि दिन का दूसरा मैच, यानी आईपीएल का 29 वां मैच शाम को दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। RR vs RCB मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। दिल्ली के पास होम ग्राउंड का फायदा होगा।
IPL 2025 में आज डबल हेडर दिन है। टूर्नामेंट का आज 26वां और 27वां मैच होने वाला है। दिन का पहला मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। लखनऊ की टीम को ऋषभ पंत संभालेंगे जबकि गुजरात की कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी। आईपीएल 2025 का 27वां मैच यानी आज शाम का दूसरा मैच सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच होगा।
IPL 2025 में आज चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला है। चेन्नई की टीम में कप्तानी आज महेंद्र सिंह धोनी संभालेंगे। टीम ने टूर्नामेंट में 5 में से सिर्फ 1 मैच ही जीता है। कोलकाता की टीम भी इस बार संघर्ष कर रही है। टीम ने 5 में से 2 ही मैच जीते हैं। ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है।
IPL 2025 सीजन का आज 24वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें आमने-सामने होंगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और दिल्ली कैपिटल्स (DC)। RCB इस बार कुछ नए बदलावों के साथ मैदान में उतर रही है और टीम की कप्तानी इस सीजन में राजत पाटीदार के हाथ में है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी अक्षर पटेल के पास है, क्योंकि नियमित कप्तान ऋषभ पंत अब भी पूरी तरह फिट नहीं हैं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। दोनों टीमें टॉप 3 में शामिल हैं।
IPL 2025 में आज GT (गुजरात टाइटंस) vs RR (राजस्थान रॉयल्स) का मुकाबला है। गुजरात टाइटंस की कप्तानी शुभमन गिल के हाथों में है। वहीं, राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन संभाल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स शुरूआती 2 मैच हार गई थी लेकिन टीम ने पिछले दो मैचों में जीत हासिल की है। गुजरात टाइटंस ने अपने 4 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है।
आज, 7 अप्रैल 2025, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 21वें मुकाबले में मुंबई इंडियन्स (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) यह मैच मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन में अपनी छाप छोड़ने के भरसक प्रयास कर रही हैं। आज का मैच भी कुछ हालिया मुकाबलों की तरह रोमांचक हो सकता है। 10 टीमों की पॉइंट टेबल में वर्तमान में MI 8वें स्थान पर है और वहीं, RCB 3 में से 2 मुकाबले जीतकर तीसरे पायदान पर है।
IPL 2025 में आज GT (गुजरात टाइटंस) vs SRH (सनराईजर्स) हैदराबाद का मुकाबला है। सनराईजर्स हैदराबाद के पास घरेलू मैदान का फायदा उठाने का मौका होगा। गुजरात टाइटंस की टीम पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। टीम ने 2 मैच जीते हैं और तीन मैच हारे हैं। वहीं, हैदराबाद की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आखिरी पायदान पर है।
IPL 2025 में आज 17वां और 18वां मुकाबला होगा। डबल हेडर में 17वां मैच यानी दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। दिल्ली कैपिटल्स कैपिटल्स ने अपने दोनों मैच जीतकर टूर्नामेंट की शानदार शुरुआत की है।वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स ने अभी तक तीन मैचों में से एक ही जीता है। 18वां मैच यानी आज शाम का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच होगा।
IPL 2025 में आज टूर्नामेंट का 16वां मैच खेला जाएगा जो लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच होगा। मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत करेंगे। लखनऊ की टीम अपने घरेलू मैदान में पांच बार की विजेता रही मुंबई की टीम से भिड़ेगी। आईपीएल में LSG का पलड़ा MI पर अभी तक भारी ही रहा है।
IPL 2025 में आज 13वां मुकाबला होगा। इसके एक रोमांचक मैच होने की उम्मीद है, जिसमें दो बड़ी टीमें आमने-सामने होंगी। आज का मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस सीजन में अब तक अपने 2 में से 1 मैच जीता है, जबकि पंजाब किंग्स ने एक मैच खेला और उसमें जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।
IPL 2025 में आज 10वां और 11वां मुकाबला होगा। यानी यह एक डबल हेडर दिन है जिसमें चार टीमें मैदान में उतरेगीं। 10वां मैच यानी दिन का पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। आईपीएल 2025 का 11वां मैच यानी आज शाम का दूसरा मैच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होगा। मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
IPL 2025 में आज 9वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस टीम की कप्तानी शुभमन गिल संभाल रहे हैं। जबकि मुंबई इंडियंस की जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या के हाथों में है। पिछले मैच में स्लो ओवर रेट के चलते लगे बैन के कारण वे नहीं खेल पाए थे। अब देखना होगा कि आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किस टीम को जीत का तोहफा मिलता है।
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा हमारी पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजर रहा होता है। सूर्य ग्रहण 2025 भारत में नहीं दिखाई देगा। इसलिए यहां पर सूर्य ग्रहण का सूतक भी लागू नहीं होगा। यूरोप, अफ्रीका, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, और कनाडा के कई हिस्सों में सूर्य का ग्रहण दिखाई देगा।
IPL 2025 में आज डबल हेडर मुकाबला है। दिन का दूसरा मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होगा। चेन्नई सुपर किंग्स की कमान अबकी बार महेंद्री सिंह धोनी नहीं, बल्कि ऋतुराज गायकवाड संभालेंगे। वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम की कमान सूर्य कुमार यादव के हाथों में दी गई है। हालांकि टीम के रेगुलर कैप्टन हार्दिक पांड्या रहते हैं। लेकिन इस मैच में वो बैन के चलते नहीं खेलेंगे।