Flipkart Freedom Sale 2026: LG, Samsung, Sony के 55-inch प्रीमियम TV, कीमत ₹30 हजार से शुरू!

Flipkart Freedom Sale 2026 में 55-inch 4K Smart TV पर बड़ी डील मिल रही है। LG, Samsung, Sony और TCL के चुनिंदा मॉडल्स पर डिस्काउंट के साथ बैंक ऑफर और एक्सचेंज बेनिफिट भी मिल रहे हैं।

Flipkart Freedom Sale 2026: LG, Samsung, Sony के 55-inch प्रीमियम TV, कीमत ₹30 हजार से शुरू!

Photo Credit: Sony

ख़ास बातें
  • Flipkart Freedom Sale में 55-inch 4K TV पर बड़ी बचत का मौका
  • LG, Samsung, Sony और TCL के मॉडल्स पर मिल रहा डिस्काउंट
  • SBI कार्ड पर 10% छूट, को-ब्रांडेड कार्ड्स पर 10% कैशबैक मिलेगा
विज्ञापन

अगर आप नया 55-inch 4K Smart TV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Flipkart Freedom Sale 2026 में कई बड़े ब्रांड्स के टीवी पर अच्छी डील मिल रही है। सेल में LG, Samsung, Sony और TCL के 55-inch मॉडल्स को डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। इनमें QLED और Mini-LED जैसे डिस्प्ले वाले ऑप्शन भी शामिल हैं। हमने Flipkart की लिस्टिंग पर इन मॉडल्स की मौजूदा कीमत, बैंक ऑफर और प्रमुख स्पेसिफिकेशन्स चेक किए हैं। हालांकि, ऑफर और कीमतें पिनकोड, पेमेंट मेथड और स्टॉक के हिसाब से बदल सकती हैं।

सेल में SBI Credit Card से पेमेंट करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा Flipkart Axis Bank Credit Card और Flipkart SBI को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड्स से खरीदारी करने पर भी 10% कैशबैक का फायदा मिल सकता है। चुनिंदा टीवी पर No Cost EMI और एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध हैं। अब जानते हैं इन टीवी पर मिलने वाली डील और फीचर्स के बारे में।

LG 55-inch 4K TV

LG के 55-inch 4K LED Smart TV का लिस्ट प्राइस 85,990 रुपये है, लेकिन Freedom Sale में यह 42,990 रुपये में मिल रहा है। Flipkart पर ऑफर्स लागू करने के बाद इसकी कीमत 37,829 रुपये तक दिखाई जा रही है। टीवी में 4K डिस्प्ले, Alpha7 AI Processor 4K Gen9, HDR10 Pro, 4K Super Upscaling और Dolby Atmos जैसे फीचर्स मिलते हैं। यह webOS पर चलता है और 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है।

TCL T6D QLED TV

TCL T6D 55-inch QLED 4K Google TV की कीमत सेल में 41,990 रुपये है, जबकि इसका लिस्ट प्राइस 76,990 रुपये बताया गया है। ऑफर्स लागू करने पर Flipkart पर 30,010 रुपये की कीमत दिखाई जा रही है। इसमें QLED पैनल, HDR10+, Dolby Vision, Dolby Atmos और 28W स्पीकर दिए गए हैं। टीवी में HVA पैनल और Google TV भी मिलता है।

TCL P6L 4K TV

TCL P6L का लिस्ट प्राइस 74,990 रुपये है, जबकि सेल में यह 40,990 रुपये में उपलब्ध है। Flipkart पर बैंक ऑफर के साथ 37,515 रुपये की कीमत दिखाई जा रही है। इसमें 55-inch 4K LED पैनल, 60Hz रिफ्रेश रेट, AiPQ Processor, MEMC, Dolby Vision, Dolby Atmos और Game Master जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 28W स्पीकर, Google TV, 2GB RAM और 16GB स्टोरेज भी है।

Samsung Vision AI Mini-LED TV

Samsung Vision AI 55-inch Mini-LED TV का लिस्ट प्राइस 59,990 रुपये है और सेल में यह 46,990 रुपये में मिल रहा है। ऑफर्स के बाद Flipkart पर 38,240 रुपये की कीमत दिखाई जा रही है। इसमें Mini-LED डिस्प्ले, 4K Upscaling, Pure Spectrum Color, Vision AI Companion और 30W स्पीकर मिलते हैं। यह Tizen OS पर चलता है और 3 HDMI, 1 USB, Wi-Fi और Bluetooth सपोर्ट करता है।

Sony Bravia 2 II TV

Sony Bravia 2 II 55-inch 4K LED Google TV का लिस्ट प्राइस 91,900 रुपये है। Freedom Sale में इसे 60,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि ऑफर्स के बाद 53,240 रुपये की कीमत दिखाई जा रही है। इसमें 4K Processor X1, 4K X-Reality PRO, HDR10/HLG सपोर्ट, Dolby Atmos और 20W ऑडियो आउटपुट मिलता है। टीवी 50Hz पैनल के साथ आता है और Google TV प्लेटफॉर्म पर चलता है।

Samsung Crystal 4K Vision AI TV

Samsung Crystal 4K Vision AI 55-inch TV का लिस्ट प्राइस 53,900 रुपये है, जबकि सेल में इसकी कीमत 42,990 रुपये है। ऑफर्स के बाद Flipkart पर यह 35,578 रुपये तक दिखाई दे रहा है। टीवी में 4K LED डिस्प्ले, 4K Upscaling, HDR10+, PurColor, Football Mode, 30W स्पीकर और Samsung Knox Security मिलती है। यह Tizen OS पर चलता है और 3 HDMI व 1 USB पोर्ट दिए गए हैं।

नोट: Flipkart पर दिखाए जा रहे “Lowest Price” में बैंक/अन्य ऑफर शामिल हैं। वास्तविक कीमत आपके कार्ड, पिनकोड और उपलब्ध ऑफर्स के आधार पर अलग हो सकती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »