Sony ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट टीवी Sony BRAVIA 3 II लॉन्च कर दिया है जो कि 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध है।
Photo Credit: Sony
Sony BRAVIA 3 II में 55 इंच डिस्प्ले है।
Sony ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्ट टीवी Sony BRAVIA 3 II लॉन्च कर दिया है जो कि 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच डिस्प्ले में उपलब्ध है। वहीं इसका 100 इंच मॉडल भी जल्द ही पेश होगा। ये टीवी गूगल टीवी, गूगल एसिस्टेंट, क्रॉमकास्ट, एयरप्ले, होमकिट, सोनी पिक्चर कोर और गूगल जेमिनी का सपोर्ट करते हैं। इन टीवी में 4K UHD LCD डायरेक्ट LED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 100Hz रिफ्रेश रेट है। यहां हम आपको Sony BRAVIA 3 II के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Sony BRAVIA 3 II के 55 इंच मॉडल की कीमत 99,990 रुपये, 65 इंच मॉडल की कीमत 1,24,990 रुपये, 75 इंच मॉडल की कीमत 1,79,990 रुपये और 85 इंच मॉडल की कीमत 3,05,990 रुपये है। अगस्त 2026 से आगे वहीं 100 इंच मॉडल जुलाई और अगस्त 2026 के बीच लॉन्च होगा। Sony BRAVIA 3 II भारत में मई 2026 से सोनी के रिटेल स्टोर, सोनी एक्सक्लूसिव आउटलेट, ShopAtSC, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और इलेक्ट्रॉनिक्स रिटेलर्स पर उपलब्ध होगा।
Sony BRAVIA 3 II के K-55XR35M2 मॉडल में 55 इंच, K-65XR35M2 मॉडल में 65 इंच, K-75XR35M2 मॉडल में 75 इंच और K-85XR35M2 मॉडल में 85 इंच की डिस्प्ले 4K UHD LCD डायरेक्ट LED डिस्प्ले है, जिसका 100Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले XR प्रोसेसर, XR Triluminos Pro, XR क्लियर इमेज, Motionflow XR 400, HDR10 / HLG / डॉल्बी विजन का सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए 20W के 2 चैनल स्पीकर, बेस रिफ्लेक्स + X-Balanced स्पीकर, डॉल्बी एटम्स और DTS:X मिलता है। गेमिंग के लिए 4 HDMI 2.1, 4K 120Hz, VRR, ALLM, eARC, Dolby Vision Gaming, गेम मेनू, PS5 ऑप्टिमाइजेशन शामिल है।
ये टीवी गूगल टीवी, गूगल एसिस्टेंट, क्रॉमकास्ट, एयरप्ले, होमकिट, सोनी पिक्चर कोर और गूगल जेमिनी का सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, 2× यूएसबी, लैन, आरएफ और सैटेलाइट इनपुट शामिल है। इस टीवी में फ्लश सरफेस बेजल, ब्लैक फिनिश और स्लिम टी-शेप स्टैंड डिजाइन है। टीवी सिस्टम DVB-T2 / DVB-S2 / एनालॉग B/G के साथ आता है। इसमें एक्सेसिबिलिटी के लिए टॉकबैक, ऑडियो डिस्क्रिप्शन, सबटाइटल सपोर्ट, वॉइस कंट्रोल, कलर इनवर्जन/करेक्शन टूल्स मिलते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज