Snapdragon 7s Gen 4

Snapdragon 7s Gen 4 - ख़बरें

  • Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
    Samsung Galaxy A56 5G और Motorola Edge 70 Fusion पर Amazon और Flipkart पर डील मिल रही है। Samsung Galaxy A56 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 31,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि Motorola Edge 70 Fusion का समान वेरिएंट Flipkart पर 30,999 रुपये में मिल रहा है। Samsung फोन में 6.7 इंच Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 प्रोसेसर और 5,000mAh बैटरी है। वहीं, Motorola में 6.8 इंच 144Hz Extreme AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 7,000mAh बैटरी मिलती है। दोनों फोन के कैमरा, चार्जिंग और सॉफ्टवेयर अपडेट में भी अंतर है।
  • Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
    Vivo Y600k Turbo को कंपनी ने चीन में चुपचाप लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.83 इंच की AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स तक की लोकल पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर के साथ 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत 9,020mAh की बैटरी है, जो 90W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कैमरे के लिए 50MP मुख्य सेंसर और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की कीमत 2,799 युआन यानी करीब ₹40 हजार है।
  • Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
    Nothing Phone (4a), Phone (4b) के नए रैम-स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने लॉन्च किए हैं। Nothing Phone (4a) में 6.78-इंच का 120Hz AMOLED डिस्प्ले मिलता है। फोन Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर से लैस होकर आता है। इसमें रियर में 50MP ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
  • Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
    Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च के लिए कंफर्म है। फोन के अंदर आकर्षक फीचर्स लीक हो रहे हैं। Motorola Edge 70 Neo अब Geekbench लिस्टिंग में स्पॉट हुआ है। इसमें फोन के प्रोसेसर और मैमोरी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है। Geekbench Browser में फोन को ऑक्टाकोर चिपसेट QTI SM7635 के साथ देखा गया है जिसे Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट बताया गया है।
  • Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
    Motorola Edge 70 Fusion पर Flipkart पर लिमिटेड टाइम Deal मिल रही है। फोन का 6GB + 128GB वेरिएंट ₹30,999 में लिस्ट है, जबकि हाल ही में इसकी कीमत ₹33,999 कर दी गई थी। Flipkart को-ब्रांडेड Axis या SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर ₹1,550 Cashback भी मिल रहा है। इसके अलावा No-Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। स्मार्टफोन में 7000mAh Silicon Carbon Battery, 68W Fast Charging, 1.5K 144Hz Quad Curved AMOLED Display और Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट मिलता है। फोन Android 16 आधारित Hello UI पर चलता है और इसमें 50MP OIS कैमरा दिया गया है।
  • मोबाइल के दाम 7वें आसमान पर! ₹7 हजार महंगा हुआ Vivo T5 Pro स्मार्टफोन, अब मिलेगा इतने का
    Vivo ने अपने Vivo T5 Pro 5G स्मार्टफोन की कीमत में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। फोन के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत में 6,000 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि 8GB + 256GB मॉडल 7,000 रुपये महंगा हुआ है। नई कीमत के बाद दोनों वेरिएंट अब पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं। Vivo T5 Pro 5G में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट और Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,020mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग है। इसमें 50MP कैमरा और IP68/IP69 रेटिंग भी मिलती है।
  • iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 4 हो सकता है चिपसेट
    इस स्मार्टफोन को चीन और मलेशिया में अलग हार्डवेयर कन्फिग्रेशन के साथ पेश किया गया है। चीन में लॉन्च किए गए इसके वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 और मलेशिया में लाए गए मॉडल में Snapdragon 7s Gen 4 का इस्तेमाल किया गया है। इन दोनों वेरिएंट्स में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 9,020 mAh की बैटरी है।
  • सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
    Infinix Note 60 Pro Pininfarina Limited Edition भारत में लॉन्च हो गया है। यह कंपनी का नया स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन है, जिसे इटालियन डिजाइन हाउस Pininfarina के साथ मिलकर तैयार किया गया है। फोन में 6.78-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा इसमें एक्टिव मैट्रिक्स रियर डिस्प्ले, 90W फास्ट चार्जिंग और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। स्मार्टफोन 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा और इसकी बिक्री 29 जून से शुरू होगी।
  • Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
    Infinix Note 60 Pro Pininfarina में 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। इसमें Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम होगा।
  • Vivo Y600 Turbo हुआ लॉन्च 12GB रैम, 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
    Vivo Y600 Turbo आज लॉन्च हो गया है। कंपनी ने फोन को धांसू बैटरी और आकर्षक फीचर्स के साथ मार्केट में उतारा है। फोन का सबसे बड़ा, और हाइलाइट फीचर इसकी बैटरी है जो कि 9020mAh की है। कंपनी के अनुसार, किसी मिडरेंज फोन में यह सबसे बड़ी बैटरी कैपिसिटी मिलती है। फोन में 6.83 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है।
  • iQOO Z11 भारत में लॉन्च के लिए तैयार! 165Hz डिस्प्ले, दमदार Snapdragon प्रोसेसर से हो सकता है लैस
    iQOO Z11 भारत में अगले महीने लॉन्च हो सकता है। फोन को कंपनी ने मार्च में चीन में लॉन्च किया था। अब यह भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक दे सकता है। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने फोन के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। iQOO Z11 में Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट देखने को मिल सकता है।
  • iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
    iQOO Z11 ग्लोबल लॉन्च 6 मई को होने जा रहा है। मलेशिया में फोन का लॉन्च 6 मई के लिए निर्धारित है। फोन के दो मॉडल यहां लॉन्च होंगे जिनमें iQOO Z11 और iQOO Z11x शामिल होगा। इससे पहले यह Geekbench लिस्टिंग में नजर आया है। फोन का मॉडल नम्बर I2512 बताया गया है। फोन के अंदर यहां से 4nm प्रोसेसिंग पर बना Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट होने का खुलासा हुआ है
  • iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट की मॉडल नंबर - Vivo I2512 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,214 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,091 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 है। यह चीन में पेश किए गए iQOO Z11 के वर्जन से अलग है, जिसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
  • OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
    देश में इन स्मार्टफोन्स को 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी। OnePlus Nord CE 6 को Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black और OnePlus Nord CE 6 Lite को Vivid Mint और Hyper Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • OnePlus Nord CE 6 लॉन्च होगा 7 मई को, 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी जैसे फीचर्स, जानें सबकुछ
    OnePlus Nord CE 6 लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन भारत में 7 मई को लॉन्च होगा। दोपहर 12 बजे के लिए इसका लॉन्च इवेंट निर्धारित है। फोन को कंपनी Fresh Blue, Lunar Pearl, और Pitch Black कलर्स में पेश करने वाली है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »