Smartphone Launch

Smartphone Launch - ख़बरें

  • Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
    Vivo Y6k को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन को वीवो ने 120Hz डिस्प्ले के साथ पेश किया है। इसमें 6500mAh की बैटरी दी गई है। फोन में प्रोसेसिंग के लिए MediaTek Dimensity 6300 चिप लगी है। यह आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 के साथ आता है।
  • Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
    Xiaomi 18 का लॉन्च नजदीक आ रहा है। फोन दिसंबर में कथित तौर पर दस्तक देगा जिससे पहले इसके स्पेसिफिकेशंस लीक होने लगे हैं। फोन को विभिन्न सर्टिफिकेशंस में देखा जा रहा है। लेटेस्ट अपडेट इसके चार्जिंग फीचर्स का खुलासा करता है। फोन को चीन का एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। यहां से इसके अंदर फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का पता चलता है और कैपिसिटी का भी खुलासा होता है।
  • Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
    Motorola ने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Signature 27 आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 7,000mAh की Silicon-Carbon बैटरी दी गई है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसमें 200MP Periscope Telephoto कैमरा और Dedicated EVS Action Sensor भी मिलता है। फोन के 6.78 इंच के AMOLED डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1% APL पर 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और Android 17 के साथ आता है। कंपनी इसमें 7 साल तक OS अपडेट देगी।
  • 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
    OPPO एक बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी का मॉडल नंबर PNC110 चीन की MIIT सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इस सर्टिफिकेशन के JSON डेटा में फोन की Rated Battery Capacity 11,640mAh दर्ज है। इसे करीब 12,000mAh की Typical Capacity के तौर पर पेश किया जा सकता है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में Android 17 मिलेगा और यह 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। हालांकि, OPPO ने अभी तक इस फोन के नाम, लॉन्च डेट और बाकी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।
  • 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
    Vivo की नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Vivo X500 को लेकर भारतीय बाजार में हलचल तेज हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज की प्री-बुकिंग देश के कुछ ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू हो गई है। लाइनअप में Vivo X500, Vivo X500 Pro और Vivo X500 Pro Max स्मार्टफोन शामिल हो सकते हैं। टिपस्टर के मुताबिक, कंपनी इन तीनों फोन को 25 नवंबर को भारत में लॉन्च कर सकती है। सीरीज के टॉप मॉडल में 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 7,800mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है।
  • Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
    Vivo V80 सीरीज में नया मेंबर जुड़ने जा रहा है। कंपनी कथित तौर पर Vivo V80 FE को लेकर आ रही है जो धांसू फीचर्स अफॉर्डेबल प्राइस में दे सकता है। फोन को कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। अपडेट से पता चलता है कि इस फोन में 50MP का मेन कैमरा होगा। सेटअप में तीन कैमरा मिलने वाले हैं।
  • Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
    Poco X8s को Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन आकर्षक फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया गया है। फोन में AMOLED पैनल लगा है जो 3500 निट्स ब्राइटनेस के साथ चमकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मेन कैमरा मिल जाता है।
  • Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
    HONOR Magic 9 में 6.37 इंच FHD+ OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। यह Android 17 पर बेस्ड MagicOS 11 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 55 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
    Redmi M100 Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन में 6.67 इंच का डिस्प्ले दिया गया है जो 1.5K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। यह फोन मीडियाटेक के दमदार चिपसेट से लैस किया गया है। फोन में कंपनी डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सेफ्टी भी दी है। फोन को अतिरिक्त सुरक्षा देने के लिए यह IP68 रेटिंग से लैस किया गया है।
  • Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
    Vivo S70 में 6.59 इंच बड़ा डिस्प्ले मिल सकता है। यह एक फ्लैट OLED पैनल होगा जिसमें LTPS फीचर भी मिल सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन बताया है। प्रोसेसिंग के लिए इसमें Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट आने की बात कही गई है।
  • Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
    Honor X9e s को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। फोन एक अफॉर्डेबल मोबाइल डिवाइस के तौर पर आता है। इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह Snapdragon 6 Gen 4 चिप से लैस होकर आता है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आता है जिस पर MagicOS 10 की स्किन मिल जाती है।
  • Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
    Honor X8e 4G को अजरबैजान में पेश किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.87 इंच की TFT LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। फोन में Qualcomm Snapdragon 685 प्रोसेसर, 108MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत 7700mAh की बैटरी है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड MagicOS 10 पर काम करता है। इसमें IP68, IP69 और IP69K रेटिंग भी मिलती हैं। फिलहाल कंपनी ने भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट की जानकारी नहीं दी है।
  • Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
    Samsung W27 को चीन में लॉन्च किया गया है। यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन 8 इंच की QXGA+ Dynamic AMOLED 2X इनर डिस्प्ले और 6.5 इंच की कवर स्क्रीन के साथ आता है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती हैं। फोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसके 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 युआन है। फिलहाल फोन चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
    Huawei Pura 90 Plus को चीन में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच का LTPO OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। फोन में Kirin 9025 प्रोसेसर, 50MP का 1-इंच टाइप मेन कैमरा सेंसर और 5700mAh बैटरी मिलती है। इसके कैमरा सेटअप में 48MP टेलीफोटो और 40MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी शामिल हैं। फोन 100W वायर्ड और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करता है। चीन में इसकी शुरुआती कीमत 5,499 युआन है। फिलहाल भारत में इसके लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
  • Moto G47 Power हुआ लॉन्च 108MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Motorola का लेटेस्ट फोन Moto G47 Power मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। फोन में कंपनी ने आकर्षक फीचर्स दिए हैं जिनमें इसकी बैटरी एक बड़ा हाइलाइट है। फोन 108MP कैमरा से लैस होकर आता है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। प्रोसेसिंग के लिए मीडियाटेक का Dimensity 6300 चिपसेट यहां लगा है। फोन के अंदर कंपनी ने 7000mAh की बड़ी बैटरी पैक की है जो कि इसका हाइलाइट फीचर है।

Smartphone Launch - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »